फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal govt is planning to open fodder bank in the state.

सड़क दुर्घटनाएं रोकने और खेती बचाने को खुलेंगे चारा बैंक

Sun, 17 Jan 2016 09:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नाहन (सिरमौर)
ब्यूरो/अमर उजाला, नाहन (सिरमौर) Updated Sun, 17 Jan 2016 09:40 AM IST
विज्ञापन
Himachal govt is planning to open fodder bank in the state.

सूबे में राज्य सरकार जल्द ही चारा बैंक खोलेगी। इसके लिए तैयारियां शुरू हो गई हैं। अधिकारियों को सिरमौर के अजौली में संभावनाएं तलाशने के निर्देश दिए गए हैं। लावारिस पशुओं से किसानों की फसलों को बचाने और सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के लिए सरकार इस पर काम कर रही है।

विज्ञापन


तर्क दिया जा रहा है कि चारे की कमी की वजह से कई पशुपालक मवेशियों को लावारिस छोड़ देते हैं। इससे ये लावारिस पशु कभी सड़क दुर्घटनाओं की वजह बनते हैं तो कभी किसानों की फसलों को तबाह कर देते हैं। पशुपालन मंत्री अनिल शर्मा ने इस मसले पर सर्किट हाउस में अफसरों के साथ बैठक भी की।
विज्ञापन


उन्होंने जिले के अजौली में चारा बैंक स्थापित करने के लिए संभावनाओं को तलाशने के निर्देश दिए। पशुपालकों को चारा बीज उपलब्ध करवाने के साथ-साथ इसे तैयार करने की जानकारी देने के भी निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इससे पशुपालक उन्नत किस्म के चारे से दुधारू पशुओं का बेहतरीन ढंग से पालन-पोषण कर आय को बढ़ा सकेंगे। बैठक में पशुपालन विभाग के उप निदेशक डॉ. कल्याण सिंह, सहायक निदेशक डॉ. नीरू शबनम समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।

पशुधन को बढ़ावा देने के लिए 15 करोड़-
अनिल शर्मा ने जानकारी दी कि जिला सिरमौर में पशुधन को बढ़ावा देने के लिए चालू वित्त वर्ष में 15 करोड़ से अधिक राशि खर्च की जा रही है। उन्होंने कहा कि चालू वित्त वर्ष के दौरान


सिरमौर जिले के किसानों को पशुधन के बारे में जागरूक करने के लिए विभाग ने 101 प्रचार-प्रसार शिविर लगाए। इन शिविरों में 11 हजार किसानों को जानकारी उपलब्ध करवाने के साथ पशुओं के प्राथमिक उपचार के लिए किटें भी दी गईं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed