फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal govt is considering to change the name of Mandi mandvay

मंडी का नाम बदलने पर विचार कर रही सरकार, सीएम ने दी जानकारी

Fri, 22 Feb 2019 06:56 PM IST
ashok chauhan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पधर (मंडी)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पधर (मंडी) Published by: ashok chauhan Updated Fri, 22 Feb 2019 06:56 PM IST
विज्ञापन
himachal govt is considering to change the name of Mandi  mandvay

प्रदेश सरकार जिला मंडी का नाम मांडव्य नगरी रखने पर विचार कर रही है। नारला कालेज में क्लस्टर विश्वविद्यालय के भवन की आधारशिला रखने पहुंचे मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने खुद इस आशय की जानकारी दी।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मंडी का नाम बदलने को लेकर लोग खुलकर सुझाव दें। सुझावों को ध्यान में रखकर ही अंतिम निर्णय लिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि मंडी शिवरात्रि मेले को केवल बोलने में ही अंतरराष्ट्रीय मेला कहा जाता था, जबकि यह मेला अंतरराष्ट्रीय नहीं था।
विज्ञापन


वीरवार शाम ही इसकी विधिवत अधिसूचना जारी की गई है। उन्होंने कहा कि मांडव्य नगरी दुनिया में आकर्षण का केंद्र बनकर तैयार हो रही है। इस दौरान शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज और सांसद रामस्वरूप शर्मा भी मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बार का बजट ऐतिहासिक 
सीएम ने कहा कि इस बार प्रदेश सरकार का बजट ऐतिहासिक रहा है। बजट में किसानों, बागवानों, बेरोजगारों, मजदूरों और कर्मचारियों सहित आम वर्ग का ध्यान रखा गया है। पीटीए और पैरा टीचर को नियमित कर्मचारी की तर्ज पर सुविधा देने की घोषणा की गई है।

लापता जवानों की कर रहे हैं तलाश

himachal govt is considering to change the name of Mandi  mandvay

सीएम ने कहा कि सरकार जलसंधि का किसी भी प्रकार से उल्लंघन नहीं कर रही है। अपने हिस्से का ही पाकिस्तान को जाने वाला पानी रोका जाएगा। पुलवामा आतंकी हमले को लेकर उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की हरकतों का केंद्र अपने स्तर पर जवाब दे रहा है।

पाकिस्तान से मोस्ट फेवर्ड नेशन का दर्जा छीन लिया गया है। किन्नौर जिले में हिमखंड में दबे जवानों को लेकर सीएम ने कहा कि खराब मौसम के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन में दिक्कतें आ रही थीं। मौसम साफ होने पर जवानों की तलाश शुरू कर दी गई है। सीएम ने जवानों के सुरक्षित होने की कामना की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed