फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal govt increased Cash incentives for sports persons.

खेलों में नाम कमाओ 80 हजार इनाम पाओ

Mon, 27 Jul 2015 01:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Mon, 27 Jul 2015 01:34 PM IST
विज्ञापन
himachal govt increased Cash incentives for sports persons.

प्रदेश सरकार ने युवा एवं खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने और खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए विभिन्न खेलों एवं युवा गतिविधियों में अव्वल रहने वाले युवाओं की नकद प्रोत्साहन राशि करीब चार गुणा बढ़ा दी है।

विज्ञापन


वहीं, राष्ट्रीय स्तर पर युवा प्रतिस्पर्धाओं के एकल वर्ग में प्रथम स्थान हासिल करने पर नकद प्रोत्साहन राशि 20 हजार रुपये से बढ़ाकर 80 हजार रुपये, दूसरा स्थान प्राप्त करने पर 10 हजार रुपये से बढ़ाकर 40 हजार रुपये और तीसरा स्थान प्राप्त करने पर प्रोत्साहन राशि 6 हजार रुपये से बढ़ाकर 24 हजार रुपये कर दी है।
विज्ञापन


सरकार के एक प्रवक्ता ने बताया है कि टीम प्रतिस्पर्धाओं में प्रथम स्थान हासिल करने पर प्रोत्साहन राशि 4 हजार रुपये से बढ़ाकर 16 हजार रुपये, दूसरा स्थान प्राप्त करने पर 2 हजार रुपये से बढ़ाकर 8 हजार रुपये और तीसरा स्थान प्राप्त करने पर यह प्रोत्साहन राशि एक हजार रुपये से बढ़ाकर 4 हजार रुपये कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राष्ट्रीय युवा पुरस्कार से सम्मानित युवाओं की प्रोत्साहन राशि में भी आठ गुणा की वृद्धि करते हुए इसे 5 हजार रुपये से बढ़ाकर 40 हजार रुपये किया गया है। इसके अलावा सरकार ने युवा गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए युवा क्लबों का गठन कर उन्हें प्रदान की जाने वाली राशि में भी बढ़ोतरी की है।


इसी योजना के तहत सांस्कृतिक तथा खेल उपकरणों की खरीद के लिए प्रति ब्लॉक आवंटित होने वाली धनराशि 18 हजार रुपये से बढ़ाकर 20 हजार रुपये कर दी गई है। प्रदेश सरकार ने अपने ढाई साल के कार्यकाल के दौरान स्वतंत्रता दिवस, गणतंत्र दिवस और पूर्ण राज्यत्व दिवस के मौकों पर 225 राष्ट्रीय पुरस्कार विजेताओं, 13 विशेष बच्चों को 1 करोड़ 8 लाख 35 हजार 186 रुपये की नकद राशि देकर सम्मानित किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed