फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal govt hike five fold refreshment allowance for gram sabha of panchayats

ग्रामसभाओं के लिए पांच गुना बढ़ी जलपान राशि, अधिसूचना जारी

Mon, 04 Feb 2019 10:41 AM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 04 Feb 2019 10:41 AM IST
विज्ञापन
himachal govt hike five fold refreshment allowance for gram sabha of panchayats

राज्य सरकार ने ग्राम सभाओं में जलपान की राशि को पांच गुना बढ़ा दिया है। इसे 10 से बढ़ाकर 50 रुपये प्रति सदस्य कर दिया गया है। ग्राम सभाओं में कोरम पूरा न होने की स्थिति में भी मौजूद सदस्यों को जलपान करवाया जा सकेगा।

विज्ञापन


सरकार ने इसकी अधिसूचना कर जिलाधीशों, जिला पंचायत अधिकारियों और विभाग के अन्य सरकारी नुमाइंदों को इसके आदेश जारी कर दिए हैं। प्रदेश में कुल 3226 पंचायतें हैं। जिन पंचायतों में जनवरी में ग्राम सभा का कोरम पूरा नहीं हो सका था, उन ग्राम सभाओं में भी सदस्यों को बढ़ी हुई दर से रिफ्रेशमेंट राशि दी जाएगी।

विज्ञापन

himachal govt hike five fold refreshment allowance for gram sabha of panchayats

हालांकि, अन्य पंचायतों में अप्रैल में होने वाली ग्राम सभाओं के लिए राशि जारी होगी। ग्राम सभाओं और पंचायत की बैठकों में रिकॉर्ड में दर्ज सदस्यों के हिसाब से पंचायतें यह राशि खर्च कर सकती हैं। 

पंचायती राज विभाग के अतिरिक्त निदेशक केवल शर्मा ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि प्रदेश भर में आयोजित होने वाली ग्राम सभाओं में प्रति सदस्य जलपान की राशि दस रुपये से बढ़ाकर पचास रुपये कर दी है। जिन पंचायतों में कोरम पूरा नहीं था, उनमें भी अब पचास रुपये के हिसाब से राशि दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed