फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal govt extends the deadline for making Himcare health card

हिमकेयर स्वास्थ्य कार्ड बनाने की अंतिम तिथि बढ़ाई, पांच लाख तक मिलेगा मुफ्त इलाज

Thu, 01 Apr 2021 06:18 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 01 Apr 2021 06:18 PM IST
सार

  • अब 15 अप्रैल तक बना सकेंगे हिमकेयर स्वास्थ्य कार्ड
  • एक हजार रुपये देकर बनवा सकते हैं कार्ड 
  • एक साल बाद कार्ड का कराना होगा नवीनीकरण 

विज्ञापन
himachal govt extends the deadline for making Himcare health card
हिमकेयर स्वास्थ्य कार्ड-फाइल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश सरकार ने हिमकेयर स्वास्थ्य कार्ड बनाने की अंतिम तिथि को बढ़ा दिया है। पहले यह तिथि 31 मार्च तक थी, लेकिन अब इसे बढ़ाकर 15 अप्रैल कर दिया गया है। जो लोग कार्ड बनाने से वंचित रह गए थे, अब वे एक हजार रुपये देकर कार्ड बनवा सकते हैं। एक साल बाद इस कार्ड का नवीनीकरण कराना होगा। इस योजना के तहत चुनिंदा अस्पतालों में पांच लाख रुपये तक का इलाज मुफ्त किया जाएगा। जो परिवार आयुष्मान भारत योजना में कवर नहीं हैं, वे इस योजना के तहत पात्र हैं।     

विज्ञापन


 बीपीएल, रेहड़ी-फड़ी वाले या मनरेगा मजदूरों के लिए यह योजना निशुल्क है। 40 फीसदी से अधिक विकलांग व्यक्ति या 70 वर्ष से अधिक आयु या वरिष्ठ नागरिक, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आंगनबाड़ी सहायिका, आउटसोर्स कर्मचारी, मिड-डे-मील वर्कर, अंशकालिक कर्मचारी, दिहाड़ीदार, आशा वर्कर और अनुबंध कर्मचारियों के लिए 365 रुपये का शुल्क तय किया गया है। अन्य परिवारों के लिए 1000 रुपये शुल्क देना होगा। सरकार की इस योजना का लाभ उठाने के लिए स्वास्थ्य विभाग के वेब पोर्टल पर पंजीकरण करवा सकते हैं या नजदीक के लोकमित्र केंद्र में 50 रुपये अतिरिक्त शुल्क देकर कार्ड बनवा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed