{"_id":"5d2329d58ebc3e6ce2129859","slug":"himachal-govt-departments-prepared-annual-targets","type":"story","status":"publish","title_hn":"विभागों ने तैयार किए सालाना लक्ष्य, मुख्यमंत्री करेंगे समीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विभागों ने तैयार किए सालाना लक्ष्य, मुख्यमंत्री करेंगे समीक्षा
Tue, 09 Jul 2019 12:02 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 09 Jul 2019 12:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश के सभी विभागों ने अगले एक साल के लिए लक्ष्य निर्धारित कर सरकार को खाका भेजना शुरू कर दिया है। विभागों ने यह कवायद मुख्य सचिव की ओर से सभी सचिवों व विभागीय निदेशकों को भेजे पत्र के बाद शुरू की है।
विज्ञापन
इसमें उनसे लक्ष्य निर्धारित करने को कहा गया था। इस हफ्ते मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर सभी विभागीय सचिवों व विभागाध्यक्षों के साथ बैठक कर इन लक्ष्यों पर चर्चा कर उन लक्ष्यों के आधार पर विभागों के काम की दिशा तय करेंगे।
विज्ञापन
सूत्रों का कहना है कि इन लक्ष्यों में सामान्य व रोजमर्रा के कार्यों के बजाय भाजपा के चुनावी घोषणा पत्र और हर बजट घोषणा के बिंदुओं से जुड़ी योजनाओं को शामिल किया जा सकता है।
विज्ञापन
इसके अलावा इनमें ऐसी नई योजनाओं का भी प्रस्ताव किया जा सकता है, जिनपर अगले एक साल काम किया जाना है। मुख्य सचिव बीके अग्रवाल ने पिछले महीने इस रिपोर्ट को तैयार कर भेजने के निर्देश दिए थे। इसके बाद अब विभागों ने इसकी रिपोर्ट तैयार कर ली है।
इससे पहले जयराम सरकार ने शपथ के बाद पहले सौ दिन का लक्ष्य निर्धारित किया था। इसके बाद अगले छह महीने के लक्ष्य को तय कर काम शुरू किया गया। अब इस बार सरकार इस मियाद को एक साल कर रही है।