फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal govt declares seven days state mourning and two days public holiday

पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी के निधन पर हिमाचल में दो दिन का अवकाश

Fri, 17 Aug 2018 03:03 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Fri, 17 Aug 2018 03:03 PM IST
विज्ञापन
himachal govt declares seven days state mourning and two days public holiday

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के देहांत के बाद हिमाचल सरकार ने सात दिन का राज्य शोक घोषित कर दिया है। राज्य सरकार ने वाजपेयी के सम्मान में 17 और 18 अगस्त 2018 को दो दिन के सार्वजनिक अवकाश की भी घोषणा की है।

विज्ञापन


यानी दोनों दिन तमाम सरकारी, अर्ध सरकारी कार्यालयों सहित शिक्षण संस्थानों मेें छुट्टी रहेगी। राज्य सचिवालय समेत तमाम संस्थानों के बाहर राष्ट्रीय ध्वज भी सात दिन तक आधा झुका रहेगा। 

विज्ञापन

शोक में आज आधे दिन बंद रहेंगे व्यापारिक प्रतिष्ठान

himachal govt declares seven days state mourning and two days public holiday

हिमाचल प्रदेश व्यापार मंडल ने देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए प्रदेश स्तर पर 17 अगस्त को आधे दिन तक व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रखने का निर्णय लिया है।

व्यापार मंडल के प्रदेशाध्यक्ष सोमेश कुमार शर्मा ने बताया है कि वाजपेयी के निधन पर शोक सभा हुई। सभी इकाइयों से आह्वान किया गया है कि वाजपेयी के निधन पर उन्हें सम्मान देने के लिए अपने-अपने प्रतिष्ठान बंद रखें। 

मुख्यमंत्री ने वाजपेयी के निधन पर शोक जताया

himachal govt declares seven days state mourning and two days public holiday

 मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के दुखद निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि वाजपेयी एक महान राजनेता और दूरदर्शी नेता थे, जिनका देहावसान राष्ट्र के लिए एक महान क्षति है। 

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के निधन पर शोक जताया है। उन्होंने कहा कि वाजपेयी के निधन से देश को अपूर्णीय क्षति हुई है। वाजपेयी विराट व्यक्तित्व के धनी थे। वे न केवल एक सफल राजनेता थे बल्कि एक लोकप्रिय जन नेता भी थे। 

विज्ञापन

वीरभद्र सिंह ने अटल की निधन पर जताया शोक

himachal govt declares seven days state mourning and two days public holiday

हिमाचल कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपयी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि उनके निधन से जो नुकसान देश को हुआ है उसकी भरपाई कर पाना मुश्किल होगा। 

पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन पर शोक जताया है। कांग्रेस विधायक दल के नेता मुकेश अग्निहोत्री, पूर्व मंत्री विधायक धनीराम शांडिल, रामलाल ठाकुर, नंद लाल, इंद्र दत्त लखनपाल, अनिरुद्ध सिंह, विक्रमादित्य सिंह, पूर्व सांसद प्रतिभा सिंह, कई अन्य कांग्रेस नेताओं ने गहरा दु:ख व्यक्त किया है। 

राज्यपाल देवव्रत दिल्ली गए, वाजपेयी के निधन पर शोक

himachal govt declares seven days state mourning and two days public holiday

राज्यपाल आचार्य देवव्रत पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन पर शोक जताया है। वे नई दिल्ली रवाना हो गए हैं। शोक संदेश में राज्यपाल ने कहा कि वाजपेयी सही अर्थों में भारत के रत्न थे, जिन्होंने

अपनी सादगी, विनम्रता और अपनेपन से सभी के दिलों पर राज किया। उन्होंने हमेशा मूल्यों पर आधारित राजनीति की और उदारवादी नेता एवं सर्वमान्य नेता के रूप में अपनी अलग पहचान बनाई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed