फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal govt decided to give revolvers rifles to forest guards

तस्करी रोकने को वन कर्मियों के लिए सरकार ने लिया ये फैसला

Fri, 15 Jul 2016 08:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Fri, 15 Jul 2016 08:50 AM IST
विज्ञापन
himachal govt decided to give revolvers rifles to forest guards
फारेस्ट गार्ड - फोटो : डेमो पिक

तस्करों का सामना करने और उन्हें रोकने के लिए वन विभाग के कर्मियों को सरकार अब यह सुविधा देने जा रही है। प्रदेश सरकार ने वन विभाग को पंजाब, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड तथा हरियाणा के साथ लगती वन सीमाओं पर तैनात वन कर्मियों को हथियार रखने की अनुमति दे दी है। सरकार ने यह निर्णय इन क्षेत्रों में लगातार हो रहे अवैध वन कटान, लकड़ी की तस्करी और उसे रोकने पर

विज्ञापन


तस्करों से टकराव को देखते हुए लिया है। विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि तस्करों का सामना करने और उन्हें रोकने के लिए इन क्षेत्रों में तैनात वन विभाग के कर्मियों को पिस्तौल, बंदूक, रिवाल्वर, राइफल रखने की अनुमति दी है। कहा कि तस्करी में संलिप्त लोग आधुनिक हथियारों से लैस होते हैं तथा घटनाओं को अंजाम देते हैं, जबकि वन कर्मी बिना हथियारों के अपना कार्य करते हैं।

विज्ञापन

इस वन परिक्षेत्र में हथियार रखने की अनुमति

himachal govt decided to give revolvers rifles to forest guards
हिमाचल प्रदेश सरकार

आदेश के मुताबिक बिलासपुर, धर्मशाला और हमीरपुर वन परिक्षेत्र में हथियार रखने की अनुमति दी गई है। इसके अलावा वन मंडल नालागढ़, नूरपुर तथा ऊना के अलावा वन क्षेत्र नालागढ़, बद्दी, इंदौरा, रे, ऊना, अंब और भरवाईं में भी हथियारों को रखने की अनुमति होगी। इस दौरान विभाग की ओर से खरीदे गए अस्त्र-शस्त्र वन विभाग की सुरक्षित निगरानी में रखे जाएंगे।

इनका ब्योरा रजिस्टर में दर्ज किया जाएगा। प्रयोग किए गए प्रत्येक कारतूस और गोली की गिनती कर इसका विवरण एवं कारणों सहित रजिस्टर में इंदराज करना होगा। वन परिक्षेत्रों को अस्त्र और शस्त्र प्राधिकृत अधिकारी की ओर से दिए जाएंगे। कार्य पूर्ण होने पर ये संबंधित अधिकारी को वापस किए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed