फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal govt Canceled State Education Award woman Teacher dharamshala

इस शिक्षिका का राज्य शिक्षा अवार्ड रद्द, सेवाविस्तार भी वापस लिया

Fri, 20 Jul 2018 10:24 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला Updated Fri, 20 Jul 2018 10:24 AM IST
विज्ञापन
himachal govt Canceled State Education Award woman Teacher dharamshala
प्रतीकात्मक तस्वीर

प्रदेश शिक्षा विभाग में सेवाएं दे रही जिला कांगड़ा की एक शिक्षिका का राज्य शिक्षा अवार्ड विभाग ने रद्द किया है। अवार्ड के आधार पर उन्हें मिलने वाले सेवा विस्तार का फैसला भी वापस ले लिया है। जिला कांगड़ा के देहरा उपमंडल की अध्यापिका को मिले राज्य शिक्षक अवार्ड के खिलाफ अधिवक्ता अजय ठाकुर ने शिकायत की थी।

विज्ञापन


शिकायत के आधार पर संयुक्त निदेशक (प्रशासनिक) प्रारंभिक शिक्षा निदेशक हितेश आजाद ने इसकी जांच की थी। अध्यापिका के राज्य शिक्षक अवार्ड के लिए आवेदन के समय लगाए गए प्रमाणपत्र और दस्तावेजों में खामियां पाई गई हैं। 
विज्ञापन


विभाग ने अध्यापिका को मिला राज्य शिक्षा अवार्ड और सेवा विस्तार वापस ले लिया है। अध्यापिका को पांच सितंबर-2016 को राज्य शिक्षक अवार्ड मिला था। इस आधार पर अध्यापिका ने सेवा विस्तार के लिए आवेदन किया था। इस पर शिक्षा विभाग ने सेवा विस्तार देने का फैसला भी ले लिया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

डोनेशन का दिया झूठा दस्तावेज 

himachal govt Canceled State Education Award woman Teacher dharamshala

शिकायतकर्ता अजय ठाकुर का कहना है कि अध्यापिका ने राज्य शिक्षक अवार्ड के लिए स्कूल को 70 हजार रुपये डोनेशन देने का हवाला दिया था। आरटीआई के माध्यम से जानकारी मांगी गई थी कि डोनेशन स्कूल के किस हेड में डाला गया और क्या काम इससे किया गया, लेकिन इसकी जानकारी नहीं दी गई।

राज्य सूचना आयुक्त की अदालत में मामला चल रहा है। इसके अलावा एक ही समय में अध्यापिका की एससीईआरटी परीक्षा में ड्यूटी और ज्वालाजी में आयोजित स्काउट एंड गाइड शिविर में हाजिरी लगी है। एजूकेशनल टूर का प्रमाण पत्र लगाया गया है, जबकि स्कूल से एजूकेशनल टूर नहीं गया था। 

अध्यापिका ने कहा कि मामले के संबंध में कोई भी जांच नहीं हुई है। विभाग के इन आदेशों को कोर्ट में चुनौती दी जाएगी। अध्यापिका का राज्य शिक्षक अवार्ड रद्द हो गया है। इसके आदेश विभाग से मिले हैं। - केके शर्मा, उच्च शिक्षा उप निदेशक कांगड़ा 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed