फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal govt cabinet meeting at shimla

जयराम मंत्रिमंडल की बैठक, इनको मिल सकती है बड़ी सौगात

Thu, 26 Apr 2018 12:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Updated Thu, 26 Apr 2018 12:03 PM IST
विज्ञापन
himachal govt cabinet meeting at shimla
जयराम कैबिनेट की बैठक में बड़े निर्णय होने की उम्मीद है। प्रदेश का राजस्व बढ़ाने के साथ कर्मचारियों और रोजगार सृजन पर कैबिनेट में अहम निर्णय हो सकते हैं। बैठक से पहले विभागों से रिक्तों पदों पर भर्ती के लिए प्रस्ताव मांगे गए हैं। 
विज्ञापन


तीन वर्ष का कार्यकाल पूरा कर चुके अनुबंध कर्मचारियों को नियमित करने का निर्णय भी एजेंडा प्रस्ताव में शामिल होगा। पिछली कैबिनेट बैठक में आखिरी समय पर बाहर किए नई ऊर्जा नीति को इस बार लाया जाना है। 
विज्ञापन


लंबित हाइड्रो प्रोजेक्टों के साथ जलविद्युत परियोजनाओं में निवेश बढ़ाने के लिए ऊर्जा नीति अहम मानी जा रही है। अनुबंध पर तैनात होने वाले कर्मचारियों को तीन वर्ष की सेवाओं के बाद सरकार नियमित करती है। साल में दो बार एक अप्रैल और एक अक्तूबर नियमितीकरण की प्रक्रिया के लिए तिथियां तय की गई हैं। इस दौरान अपना तय कार्यक्रम पूरा करने वाले कर्मियों को लाभान्वित किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रॉयल्टी प्रावधानों में ढील देने की तैयारी

himachal govt cabinet meeting at shimla

इस बार निर्धारित तिथि गुजरने के बावजूद प्रक्रिया शुरू नहीं हुई। बैठक में ऊर्जा नीति के सरलीकरण का मामला भी आएगा। पिछली कैबिनेट बैठक में परामर्शी विभाग वित्त और विधि की सहमति के बिना आए प्रस्ताव को मुख्य सचिव ने लौटा दिया था। सरकार जलविद्युत परियोजनाओं पर रॉयल्टी प्रावधानों में ढील देने की तैयारी में है।

ऊर्जा क्षेत्र में निवेश बढ़ाने के साथ जंगी थोपन जैसे लटके आधा दर्जन बड़े हाइड्रो प्रोजेक्टों को नए सिरे से शुरू करने का प्रयास है। सरकार ने वन विभाग चीड़ की पत्तियों के दोहन और उनके व्यावसायिक उपयोग को लेकर भी कैबिनेट में नीतिगत प्रस्ताव ला सकता है। हालांकि, वित्त विभाग के अनुमोदन में देरी के चलते अभी पूरी तरह स्थिति साफ नहीं है।

सरकार ने स्वास्थ्य, आईपीएच, पशुपालन, लोकनिर्माण सहित अन्य कुछ विभागों से रिक्त पदों पर होने वाली भर्तियों के एजेंडा प्रस्ताव तैयार करने को कहा है। सरकार रिक्त पद भरकर विभागों के कामकाज में तेजी लाने के प्रयास में है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed