बजट से उम्मीद: हिमाचल के कर्मचारी पंजाब के वेतनमान पर निर्भर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश के करीब पौने दो लाख सरकारी कर्मचारियों को प्रदेश के बजट से बड़ी उम्मीद है। कर्मचारियों को केंद्रीय वेतनमान से जोड़ने की मांग लंबे समय से की जा रही है। कर्मचारियों को अभी तक पंजाब के साथ वेतनमान मिलते रहे हैं लेकिन यह केंद्र सरकार के साथ नहीं दिए जाते।
इन्हें अभी तक संशोधित वेतनमान नहीं दिए जा सके हैं। अभी तक सरकार 21 फीसदी अंतरिम राहत दे रही है, यह कर्मचारियों के एरियर से कटेगी। प्रदेश के कर्मचारियों को भले ही पंजाब के आधार पर संशोधित वेतनमान दिए जाते रहे हैं लेकिन भत्ते के लिए पंजाब सरकार को आधार नहीं मानती।
सरकारी कर्मचारियों को केंद्रीय वेतनमान दे सरकार: विनोद
प्रदेश अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ तदर्थ कमेटी अध्यक्ष विनोद कुमार कहते हैं कि प्रदेश के नए वार्षिक बजट से पौने दो लाख कर्मचारियों को काफी उम्मीदें हैं। कर्मचारियों को पंजाब वेतनमान के बदले केंद्रीय वेतनमान से जोड़ा जाता है तो कर्मचारियों की सभी समस्याओं का हल हो जाएंगी। उनका कहना है कि कें द्रीय वेतनमान से हिमाचल के कर्मचारियों को जोड़ा जाना जरूरी।
देश के कई अन्य राज्यों को भी केंद्रीय वेतनमान जोड़ा गया है। देश के अन्य राज्यों को जैसे समय-समय पर वित्तीय लाभ दिया जाता है, उसी तर्ज पर हिमाचल के कर्मचारियों को भी लाभ दिया जाए। इसके साथ ही केंद्रीय कर्मचारियों की तर्ज पर वित्तीय लाभ दिया जाना चाहिए। विभागों में रिक्त पदों को भी भरा जाना चाहिए।
अनुबंध कर्मचारियों को दो साल बाद रेगुलर हों: संजीव शर्मा
प्रदेश कर्मचारी सचिवालय कर्मचारी संघ के अध्यक्ष संजीव कुमार ने कहा कि विभागों में अनुबंध में लगे कर्मचारियों की रेगुलर होने की अवधि तीन साल से घटाकर दो साल की जाए। अनुबंध में दो साल की अवधि काफी होती है और इसके तुरंत बाद अनुबंध कर्मचारियों को रेगुलर किए जाने चाहिए।
पुराने पेंशन योजना बहाली की उम्मीद: कुशाल
नई पेंशन योजना कर्मचारी संघ के प्रवक्ता कुशाल कहते हैं कि प्रदेश के कर्मचारियों के लिए नई पेंशन योजना लाभकारी नहीं है। एनपीएस कर्मचारी लंबे समय से पुरानी पेंशन योजना बहाल करने के लिए संघर्षरत हैं परंतु उनको अभी तक कोई राहत नहीं मिली है। प्रदेश के कर्मचारियों का कहना है कि सरकार कर्मचारियों को इस बजट में जरूरत राहत दी जाएगी।