फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal govt big relief to power production companies

बिजली उत्पादकों को सीएम ने दी बड़ी राहत, बोर्ड को करना होगा ये काम

Sat, 21 Jul 2018 05:53 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Sat, 21 Jul 2018 05:53 PM IST
विज्ञापन
Himachal govt big relief to power production companies

प्रदेश सरकार ने बिजली उत्पादकों को बड़ी राहत देते हुए 25 मेगावॉट तक के प्रोजेक्टों से बोर्ड को बिजली खरीदना अनिवार्य कर दिया है। पहले बिजली बोर्ड दस मेगावाट तक के प्रोजेक्टों से बिजली खरीदता था। शनिवार को राजधानी शिमला के होटल पीटरहॉफ में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने यह घोषणा की।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रदेश में ऊर्जा उत्पादन बढ़ाने के लिए सरकार गंभीर है। मुख्यमंत्री ने बिजली उत्पादकों को पेश आनी वाली समस्याएं दूर करने को ऊर्जा मंत्री अनिल शर्मा की अध्यक्षता में कमेटी गठित करने की घोषणा भी की।
विज्ञापन


बोनोफाइड हिमाचली हाइड्रो पावर डेवलेपर्स और हिमालय पावर प्रोडूयसर एसोसिएशन द्वारा आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि बीते लंबे से जो बिजली प्रोजेक्ट अधर में फंसे हुए हैं, उन्हें चलाने के लिए सरकार ने पहल की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऊर्जा नीति में संशोधन किया गया है। आने वाले समय में परिवर्तन दिखेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि पंचायतों और स्थानीय ग्रामीणों द्वारा उत्पादकों से की जाने वाली ब्लैकमेलिंग को खत्म करना सुनिश्चित किया जाएगा।

औपचारिकताओं का होगा सरलीकरण

Himachal govt big relief to power production companies

मुख्यमंत्री ने कहा कि बिजली प्रोजेक्ट शुरू करने के लिए लक्ष्य निर्धारित किए जाएंगे। पांच हजार मेगावाट के कई प्रोजेक्ट  विभिन्न अड़चनों के चलते फंसे हुए हैं। ऐसे में संबंधित विभागों से मिलने वाली मंजूरियों की औपचारिकताओं का सरलीकरण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जल्द ही ऊर्जा निदेशालय के स्तर पर एक वेबसाइट तैयार की जाएगी।

इस वेबसाइट पर सभी प्रोजेक्टों की जानकारी अपलोड होगी। समय-समय पर इसे अपडेट कर बताया जाएगा कि किस प्रोजेक्ट में क्या कमियां रही हैं। संबंधित विभाग से एनओसी कब मिलेगी। प्रोजेक्ट के निर्माण में कितनी तेजी आई।

इस अवसर पर बोनोफाइड हिमाचली हाइड्रो पावर डेवलेपर्स के अध्यक्ष राजेश शर्मा और हिमालय पावर प्रोडूयसर एसोसिएशन के अध्यक्ष अरुण शर्मा ने मुख्यमंत्री राहत कोष में 11 लाख रुपये का चैक भी भेंट किया।

वीरभद्र सिंह ने थपथपाई मेरी पीठ: अनिल

Himachal govt big relief to power production companies

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ऊर्जा मंत्री अनिल शर्मा ने कहा कि ऊर्जा नीति में संशोधन करने पर पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने उनकी पीठ थपथपा कर रहा था कि जो हम नहीं कर सके वो आपने कर दिखाया है। अनिल शर्मा ने कहा कि इससे स्पष्ट है कि प्रदेश सरकार ने सही दिशा में काम किया है। मंत्री ने कहा कि उत्पादकों को ब्लैकमेल करने वालों के खिलाफ सख्ती कार्रवाई की जाएगी। 

उत्पादकों की समस्याएं सुलझाने को बुलाई बैठक- अतिरिक्त मुख्य सचिव तरुण कपूर ने बताया कि बिजली उत्पादकों की समस्याओं को सुलझाने और लंबित प्रोजेक्टों को शुरू करने के लिए 25 जुलाई को शिमला में बैठक बुलाई गई है। उन्होंने उत्पादकों से प्रोजेक्ट निर्माण के समय में कमी लाने का आह्वान करते हुए पंचायतों को बिना सरकार की जानकारी के कोई भी पैसा नहीं देने का आह्वान किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed