फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal Governor Shiv Pratap Shukla was given a warm farewell with the CM and the Leader of the Opposition

हिमाचल:हिमाचल से भावनात्मक विदाई लेकर तेलंगाना रवाना हुए राज्यपाल शुक्ल

Mon, 09 Mar 2026 12:09 PM IST
Ankesh Dogra अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Ankesh Dogra Updated Mon, 09 Mar 2026 12:09 PM IST
सार

राज्यपाल को प्रदेश के प्रति उनकी सेवाओं के सम्मान स्वरूप लोकभवन में औपचारिक गार्ड ऑफ ऑनर देकर विदा किया गया।  पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Himachal Governor Shiv Pratap Shukla was given a warm farewell with the CM and the Leader of the Opposition
मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष के साथ गवर्नर शिव प्रताप शुक्ल - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल सोमवार को हिमाचल से भावनात्मक विदाई लेकर तेलंगाना के लिए रवाना हुए। राज्यपाल को प्रदेश के प्रति उनकी सेवाओं के सम्मान स्वरूप लोकभवन में औपचारिक गार्ड ऑफ ऑनर देकर विदा किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, नेता विपक्ष जयराम ठाकुर, राज्य मंत्रिमंडल के सदस्य, जन-प्रतिनिधि, वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। समारोह में उपस्थित सभी लोगों ने शिव प्रताप शुक्ल को उनके भावी दायित्वों के लिए शुभकामनाएं दीं और प्रदेश के विकास में उनके योगदान के लिए आभार व्यक्त किया।

विज्ञापन


इस अवसर पर उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों और अधिकारियों ने राज्यपाल को शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि शिव प्रताप शुक्ल का राज्यपाल के तौर पर तीन साल का कार्यकाल सराहनीय रहा। जिन बिलों को लेकर उनके मन में शंका थी, उसे सरकार समय-समय पर दूर करती रही। राज्यपाल ने अपने विवेक से बिलों पर हस्ताक्षर किए और जिन बिलों को राष्ट्रपति के पास भेजने की आवश्यकता थी, उन्हें वहां भेजा। मुख्यमंत्री ने टी 20 क्रिकेट विश्वकप में भारतीय टीम की जीत पर बधाई दी।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed