{"_id":"5a71fe9c4f1c1bf17b8b4b01","slug":"himachal-government-will-soon-waive-farmers-loan","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों के लिए बड़ा फैसला लेने वाली है हिमाचल सरकार, मंत्री ने किया एलान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों के लिए बड़ा फैसला लेने वाली है हिमाचल सरकार, मंत्री ने किया एलान
अमर उजाला ब्यूरो, डलहौजी
Updated Thu, 01 Feb 2018 09:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल सरकार किसानों के लिए बड़ा फैसला लेने वाली है।खुद कृषि मंत्री रामलाल मारकंडा ने इसका खुलासा किया। प्रदेश के किसानों की कर्ज माफी की मांग प्रदेश सरकार के ध्यान में आई है। इसके संबंध में जल्द ही कोई निर्णय लिया जाएगा। यह बात कृषि मंत्री रामलाल मारकंडा ने बनीखेत में पत्रकार वार्ता के दौरान कही।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि किसानों के लाभार्थ कई योजनाएं तैयार की जा रही हैं। प्रदेश स्तर और जिला स्तर पर जल्द ही किसानों के लिए व्हाट्स ऐप ग्रुप और एक ऐप शुरु की जाएगी। इसके माध्यम से किसान अपने घर बैठे ही कृषि विशेषज्ञ और कृषि वैज्ञानिकों से संपर्क कर सकतें हैं। कृ?षि मंत्री ने कहा कि प्रदेश के किसान कृषि छोड़ रहे हैं।
विज्ञापन
मगर अब भाजपा सरकार किसानों को परंपरागत कृषि को छोड़ आधुनिक कृषि अपनाने के लिए प्रेरित करेगी। बंदरों और सूअरों से फसलों को बचाने के लिए खेतों में की जाने वाली फेंसिंग पर भी अनुदान दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि कृषि कार्यों में मशीनीकरण को भी बढ़ावा दिया जाएगा।
विज्ञापन
मारकंडा ने कहा कि फसलों की सिंचाई के उठाऊ पेयजल योजनाएं शुरु की जाएंगी और बिजली की बजाय योजनाओं को सोलर उर्जा के माध्यम से चलाया जाएगा। इस मौके पर काबिना मंत्री ने कहा कि डलहौजी के आहला आलू उत्पादन केंद्र का भी जीर्णोद्धार करवाया जाएगा। किसानों के लाभार्थ सरकार की कई योजनाएं हैं।
मगर प्रचार-प्रसार की कमी के कारण किसान योजनाओं का लाभ नहीं उठा पाते। योजनाएं किसानों तक पहुंचे इसके लिए जल्द ही प्रदेश भर में किसान मेले आयोजित किए जाएंगे। इससे पहले बनीखेत पहुंचने पर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने काबिना मंत्री का स्वागत किया गया। इस अवसर पर भरमौर विस हलके के विधायक जियालाल और जिला भाजपा अध्यक्ष डीएस ठाकुर सहित भाजपा के कई वरिष्ठ कार्यकर्ता, एसटी मोर्चा के सदस्य और युवा कार्यकर्ता मौजूद थे।