फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal Government will sell cows for AIIMS bilaspur

एम्स के लिए गायों को बेचेगी हिमाचल सरकार, ये है वजह

Sun, 26 Aug 2018 12:58 PM IST
प्रखर दीक्षित, अमर उजाला
प्रखर दीक्षित, अमर उजाला Updated Sun, 26 Aug 2018 12:58 PM IST
विज्ञापन
Himachal Government will  sell cows for AIIMS bilaspur
प्रतीकात्मक तस्वीर

सरकार गठन के बाद से ही गाय प्रेम दिखाने वाली जयराम सरकार बिलासपुर में प्रस्तावित एम्स के लिए करीब 70 सरकारी गायें बेचने जा रही है। ऐसा इसलिए है, क्योंकि सरकार ने एम्स के लिए दी जाने वाली पशुपालन विभाग की जमीन पर बने जर्सी गाय ब्रीडिंग फार्म को शिफ्ट करने के लिए जमीन देने से

विज्ञापन

इंकार कर दिया है। सरकार के इंकार के बाद अब विभाग इस फार्म में मौजूद 70 गायों को बेचने पर विचार कर रहा है।

बिलासपुर के कोठीपुरा में केंद्र सरकार ने ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट आफ मेडिकल सांइसेंस (एम्स) स्थापित करने को मंजूरी दी है। एम्स के लिए केंद्र ने प्रदेश सरकार से करीब साढ़े पांच सौ बीघा जमीन मांगी थी। इसमें पशुपालन विभाग की 112 बीघा जमीन प्रदेश सरकार ने केंद्र को हस्तांतरित करने का निर्णय लिया। इस फैसले से इस जमीन पर बने जर्सी गाय ब्रीडिंग फार्म पर संकट खड़ा हो गया है।
विज्ञापन


विभाग ने सरकार को पत्र लिखकर इस फार्म को शिफ्ट करने के लिए जमीन मुहैया कराने की मांग की लेकिन सरकार ने जमीन देने से इंकार कर दिया है। विभाग के निदेशक एसके चौधरी ने बताया कि एम्स के लिए जमीन हस्तांतरित करने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। साथ ही फार्म की गायों को पालमपुर स्थित अन्य फार्म में शिफ्ट करने पर विचार कर रहे हैं, लेकिन अगर उस फार्म की क्षमता न हुई तो गायों को बेचा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांगड़ा में मरी गायों पर भी नहीं हुई कार्रवाई
पशुपालन विभाग के कांगड़ा में स्थित गो सदन में कुछ समय पहले कई गायों की मौत हो गई थी। उस समय जयराम सरकार ने मौत के कारणों का पता लगाने के लिए जांच के आदेश दिए, लेकिन विभाग की जांच पूरी होने के बाद अब तक सरकार कार्रवाई को लेकर फैसला नहीं ले सकी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed