{"_id":"5b2e34194f1c1b6c4d8b82ee","slug":"himachal-government-teachers-union-statement","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षकों की पहली नियुक्ति को लेकर अध्यापक संघ ने रखी ये मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षकों की पहली नियुक्ति को लेकर अध्यापक संघ ने रखी ये मांग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Updated Sat, 23 Jun 2018 05:21 PM IST
विज्ञापन
हिमाचल राजकीय अध्यापक संघ ने प्रथम नियुक्ति और पदोन्नति पर की जाने वाली नियुक्तियां आवश्यक रूप से दूरदराज और जनजातीय क्षेत्रों में करने की मांग की है।
विज्ञापन
संघ के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र चौहान और महासचिव नरेश महाजन ने कहा है कि दूरदराज के क्षेत्रों में स्थित स्कूलों में रिक्त पड़े शिक्षकों के पदों की भरपाई के लिए सरकार को यह कदम जरूर उठाना चाहिए।
विज्ञापन
संघ ने लंबित पड़ी सभी वर्गों की पदोन्नतियों की सूची जल्द जारी करने की मांग की है। चौहान ने कहा कि निदेशालय के स्टाफ में हुए फेरबदल के चलते पीजीटी की पदोन्नति प्रक्रिया प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन