{"_id":"606f3cf88ebc3ec89b7f74b1","slug":"himachal-government-gave-service-extension-to-retired-horticulture-director","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिटायरमेंट के सात दिन बाद सरकार ने पूर्व बागवानी निदेशक को दी पुनर्नियुक्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिटायरमेंट के सात दिन बाद सरकार ने पूर्व बागवानी निदेशक को दी पुनर्नियुक्ति
Thu, 08 Apr 2021 10:59 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Thu, 08 Apr 2021 10:59 PM IST
सार
-
विपक्ष में रहते सत्तारूढ़ भाजपा उठाती रही है वीरभद्र सरकार को टायर्ड-रिटायर्ड कहकर सवाल
विपक्ष में रहते सत्तारूढ़ भाजपा उठाती रही है वीरभद्र सरकार को टायर्ड-रिटायर्ड कहकर सवाल
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश सरकार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बागवानी विभाग के निदेशक पद से 31 मार्च को रिटायर हुए जय प्रकाश शर्मा को आठवें दिन जयराम सरकार ने पुनर्नियुक्ति दे दी है। कार्मिक विभाग की ओर से वीरवार को जारी आदेश में शर्मा को 30 जून तक निदेशक बागवानी के पद पर फिर से नियुक्ति दी गई है। यह पहली बार है किसी रिटायर्ड अधिकारी को एक हफ्ते से ज्यादा गुजरने के बाद फिर से उसी पद पर नियुक्ति दी गई है, जिससे वह सेवानिवृत्त हुआ हो।
विज्ञापन
प्रदेश की सत्तारूढ़ भाजपा वीरभद्र सरकार के दौरान रिटायर अधिकारियों को पुनर्नियुक्ति व सेवा विस्तार देने पर टायर्ड-रिटायर्ड की सरकार कहती थी। चुनावों में इसे मुद्दा भी बनाया गया था। पिछले बजट सत्र के दौरान मुख्यमंत्री ने भी पुनर्नियुक्ति न करने को लेकर घोषणा की थी, लेकिन अब जयराम सरकार ने भाजपा के ही स्टैंड को दरकिनार कर रिटायर होने के सात दिन बाद एक अधिकारी को पुनर्नियुक्ति दे दी।
विज्ञापन