फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal government double award amount money for sportsperson in new sports policy

सरकार ने दोगुना की इनाम राशि, नई खेल नीति में नकद राशि बढ़ाने का फैसला

Fri, 03 Jan 2020 10:19 AM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 03 Jan 2020 10:19 AM IST
विज्ञापन
Himachal government double award amount money for sportsperson in new sports policy
सांकेतिक तस्वीर

प्रदेश सरकार ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता जीतने वाले खिलाड़ियों की इनाम राशि दोगुना कर दी है। सीनियर, जूनियर, सब जूनियर नेशनल चैंपियनशिप, ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी चैंपियनशिप, नेशनल स्कूल चैंपियनशिप और नेशनल डिपार्टमेंटल चैंपियनशिप में पहले तीन स्थान पाने वाले खिलाड़ियों के प्रोत्साहन को इनाम राशि बढ़ाई गई है। नई खेल नीति में जयराम सरकार ने विशेष नकद पुरस्कार देने का फैसला लिया।

विज्ञापन


सीनियर नेशनल चैंपियनशिप की एकल श्रेणी में प्रथम रहने वाले खिलाड़ी को डेढ़ लाख की जगह अब तीन लाख रुपये दिए जाएंगे। दूसरे स्थान पर आने वाले को 75 हजार की जगह डेढ़ लाख और तीसरे स्थान पर आने वाले खिलाड़ी को 50 हजार की जगह एक लाख रुपये दिए जाएंगे। संयुक्त श्रेणी में पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहने वाली टीमों की राशि भी दोगुनी कर एक लाख, 50 हजार और तीस हजार रुपये की है।
विज्ञापन


ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी चैंपियनशिप की एकल श्रेणी में पहले स्थान पर रहने वाले खिलाड़ी को 25 हजार की जगह 50 हजार, दूसरे स्थान पर 15 हजार की जगह 30 हजार और तीसरे स्थान वाले को 10 हजार की जगह 20 हजार दिए जाएंगे। टीम श्रेणी में यह राशि 20 हजार, 15 हजार और 10 हजार की है। नेशनल स्कूल चैंपियनशिप में इनाम राशि दोगुना कर 50 हजार, 30 हजार और 20 हजार की गई है। टीम श्रेणी में यह राशि 20 हजार, 15 हजार और 10 हजार तय की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जूनियर, सब जूनियर नेशनल चैंपियनशिप की एकल श्रेणी में इनाम राशि 50 हजार, 30 हजार और बीस हजार की है। टीम श्रेणी में राशि बढ़ाकर 20 हजार, 15 हजार और 10 हजार की है। नेशनल डिपार्टमेंटल चैंपियनशिप की एकल श्रेणी में पहला, दूसरा और तीसरा स्थान पाने वाले खिलाड़ियों को क्रमश: 50 हजार, 30 हजार और 20 हजार दिए जाएंगे। टीम श्रेणी में इनाम राशि 20 हजार, 15 हजार और 10 हजार रुपये की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed