{"_id":"596a06a94f1c1b46678b489e","slug":"himachal-government-directions-to-assistant-professors","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो दिन में कॉलेजों में ज्वाइनिंग नहीं दी तो कार्रवाई को रहें तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो दिन में कॉलेजों में ज्वाइनिंग नहीं दी तो कार्रवाई को रहें तैयार
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Sun, 16 Jul 2017 12:48 PM IST
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश सरकार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश में खुले नए डिग्री कॉलेजों में स्थानांतरित साइंस और कॉमर्स विषय के एसोसिएट और असिस्टेंट प्रोफेसरों को सरकार ने दो दिन के भीतर ज्वाइन करने के आदेश जारी किए हैं।
विज्ञापन
तबादला आदेशों को उलझाने वाले शिक्षकों और उन्हें पुराने कॉलेजों से रिलीव नहीं करने वाले प्रिंसिपलों को सरकार ने अंतिम चेतावनी जारी की है।
अतिरिक्त मुख्य सचिव शिक्षा की ओर से जारी आदेशों में स्पष्ट किया गया है कि जो शिक्षक दो दिन के भीतर ज्वाइन नहीं करेंगे, उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
शैक्षणिक सत्र 2017-18 से सोलन में जयनगर, दाड़लाघाट, रामशहर, शिमला में चौपाल, मंडी में डैहर, तेलगा, चंबा में भलेई, ऊना में हरोली, कांगड़ा में जंदौर, मुल्थान, देहरा और मटौर में कॉलेज खोले गए हैं।
विज्ञापन
इन कॉलेजों में स्टाफ की तैनाती के लिए पुराने कॉलेजों से शिक्षकों का तबादला किया गया है। सरकार को शिकायतें मिली हैं कि कई कॉलेजों से बदले गए शिक्षकों को प्रिंसिपल रिलीव नहीं कर रहे हैं।
जिन शिक्षकों को रिलीव कर दिया गया है, वे तबादले को रुकवाने में जुटे हैं। शिक्षक नए कॉलेजों में ज्वाइन करने से कतरा रहे हैं। इसे लेकर सरकार अब सख्त हो गई है।
सरकार ने आदेश जारी कर कहा है कि जो भी शिक्षक नए कॉलेजों में जाने से इंकार करेंगे, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।