{"_id":"5bf6d2ecbdec2241c54d0702","slug":"himachal-got-awards-for-best-performance-in-education","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षा में बेहतरीन प्रदर्शन पर हिमाचल को मिला अवार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षा में बेहतरीन प्रदर्शन पर हिमाचल को मिला अवार्ड
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Updated Fri, 23 Nov 2018 10:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक प्रतिष्ठित पत्रिका के वर्ष 2018 के स्टेट ऑफ स्टेट सर्वेक्षण के तहत भारत के बड़े राज्यों की श्रेणी में हिमाचल को शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन व कार्यान्वयन के लिए पुरस्कार प्राप्त हुआ है।
विज्ञापन
वीरवार को उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने नई दिल्ली में आयोजित स्टेट ऑफ स्टेट्स कॉन्क्लेव में यह पुरस्कार शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज को दिया।
इस अवसर पर शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश में शिक्षा क्षेत्र को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है।
शैक्षणिक संस्थानों को सुदृढ़ किया जा रहा है। सरकार ने इस उद्देश्य को प्राप्त करने के लिए विभिन्न श्रेणियों के 7000 अध्यापकों की भर्ती प्रक्रिया शुरू की है। अध्यापकों को उत्तरदायी बनाया जा रहा है ताकि शिक्षा प्रणाली को सुदृढ़ किया जा सके।
विज्ञापन