{"_id":"605c8746d13ca21e1f6ac1f1","slug":"himachal-got-1-60-lakh-corona-vaccine-doses-from-central-govt","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्र से हिमाचल को मिली 1.60 लाख कोरोना वैक्सीन की डोज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केंद्र से हिमाचल को मिली 1.60 लाख कोरोना वैक्सीन की डोज
Thu, 25 Mar 2021 09:52 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 25 Mar 2021 09:52 PM IST
विज्ञापन
कोरोना वैक्सीन(सांकेतिक)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय से हिमाचल प्रदेश को 1.60 लाख कोरोना वैक्सीन की डोज मिली है। इसे प्रदेश के सभी जिलों को वितरित कर दिया गया है। हिमाचल प्रदेश में अब तक 1.98 लाख के करीब लोगों को कोविड-19 से बचाव के लिए वैक्सीन लगाई जा चुकी है। इसमें हेल्थ केयर वर्कर, फ्रंट लाइन वर्कर, विभिन्न बीमारियों से ग्रसित 45 से 60 साल और 60 साल से ज्यादा के लोगों को टीका लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
राज्य में कोरोना संक्रमण दोबारा फैल रहा है, इसलिए अब स्वास्थ्य विभाग भी वैक्सीनेशन को बढ़ावा दे रहा है। शिमला के परिमहल में वैक्सीन को स्टोर किया जा रहा है। हिमाचल को अभी तक तीन बार केंद्र से वैक्सीन मिल चुकी है। सबसे पहले हिमाचल को 93 हजार कोविड-19 से बचाव के लिए डोज मिली थी। 16 फरवरी से हिमाचल में कोविड वैक्सीनेशन शुरू हुआ था।
विज्ञापन
24 मार्च तक इतनी हो चुकी है वैक्सीनेशन
24 मार्च तक बिलासपुर में 16,899, चंबा में 10712, हमीरपुर में 16297, कांगड़ा में 40545, किन्नौर में 3713, कुल्लू में 11977, लाहौल-स्पीति में 1521, मंडी में 40862, शिमला में 22673, सिरमौर में 11071, सोलन में 6310, ऊना में 16309 लोगों को टीका लग चुका है। कुल 1,98,889 लोगों को टीका लग चुका है।
विज्ञापन