{"_id":"5b7841a142c79246633fcca8","slug":"himachal-girls-will-play-first-kabaddi-match-with-japan-in-asian-games","type":"story","status":"publish","title_hn":"जापान से पहला कबड्डी मैच खेलेंगी हिमाचल की बालाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जापान से पहला कबड्डी मैच खेलेंगी हिमाचल की बालाएं
हरीश चंद्र, अमर उजाला, धर्मशाला
Updated Sun, 19 Aug 2018 05:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में भारत की महिला और पुरुष कबड्डी टीमें रविवार को पहला मुकाबला खेलेंगी। महिला वर्ग का पहला मुकाबला जापान के साथ होगा। यह कबड्डी खेल का भी पहला मैच है।
विज्ञापन
भारतीय समय अनुसार मैच सुबह आठ बजकर 10 मिनट शुरू होगा। दूसरी ओर, पुरुष टीम भी अपना पहला मुकाबला रविवार को ही खेलेगा। पुरुष टीम को मैच पड़ोसी बांग्लादेश के साथ खेलेगी, जो भारतीय समय अनुसार दोपहर डेढ़ बजे शुरू होगा।
विज्ञापन
पुरुष टीम का दूसरा मुकाबला भी रविवार को होगा, जो शाम साढे़ छह बजे शुरू होगा। यह मैच पड़ोसी देश श्रीलंका के साथ होगा। भारत की पुरुष टीम की अगुवाई सूबे के अजय ठाकुर कर रहे हैं। महिला टीम में सूबे की प्रियंका, कविता और रितु नेगी खेल रही हैं।
विज्ञापन
इन चारों खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर हिमाचल के कबड्डी प्रेमियों की नजर रहेगी। भारतीय महिला कबड्डी की टीम का दूसरा मुकाबला 20 अगस्त को थाईलैंड के साथ सुबह नौ बजकर 50 मिनट पर शुरू होगा। वहीं, पुरुष टीम साढे़ तीन बजे कोरिया से भिड़ेगी।