फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal gets three awards for rural road construction

हिमाचल को ग्रामीण सड़क निर्माण में तीन पुरस्कार

Wed, 12 Sep 2018 10:09 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Wed, 12 Sep 2018 10:09 AM IST
विज्ञापन
Himachal gets three awards for rural road construction

हिमाचल प्रदेश को वर्ष 2017-18 के दौरान प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के अंतर्गत उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय की ओर से तीन श्रेणियों में तीन पुरस्कार प्रदान किए गए हैं। यह जानकारी मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने मंगलवार को दी।

विज्ञापन


अतिरिक्त मुख्य सचिव लोक निर्माण मनीषा नंदा और मुख्य अभियंता पीएमजीएसवाई एके अबरोल ने मंगलवार को नई दिल्ली में केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर से ये पुरस्कार प्राप्त किए।
विज्ञापन


सीएम जयराम ठाकुर ने कहा कि राज्य को 2017-18 के दौरान गुणवत्ता के मामले में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए पुरस्कृत किया गया है। इसी अवधि के दौरान पीएमजीएसवाई के तहत हरित तकनीकी सहित अधिकतर सड़कों के निर्माण के लिए शीर्ष तीन स्थानों में आंका गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्र की ओर से तय 1700 किलोमीटर लक्ष्य के मुकाबले राज्य में 1773 किमी सड़कों का निर्माण कर बस्तियों को जोड़ा गया है। हरित तकनीकी के तहत 72 किमी सड़कों का निर्माण किया। सीएम ने कहा कि राज्य को मिले लक्ष्य को इस वर्ष 1700 से बढ़ाकर 2400 किमी कर दिया है।

ग्रामीण विकास मंत्री वीरेंद्र कंवर ने कहा कि राज्य को प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण में संपूर्ण प्रदर्शन के लिए प्रथम और राष्ट्रीय सामाजिक सहायता योजना में द्वितीय और आधार से जोड़ने और रूपांतरण में तृतीय स्थान प्राप्त हुआ है।


राज्य के कुल्लू जिले के बंजार विकास खंड की तांदी ग्राम पंचायत को मनरेगा में बेहतर कार्य करने के लिए सर्वश्रेष्ठ ग्राम पंचायत तथा नाहन विकास खंड की जीआईएस परि संपत्ति पर्यवेक्षक अतिका अग्रवाल को तृतीय पुरस्कार प्रदान किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed