Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal get excellent state award in food processing enterprise scheme

Himachal News: खाद्य प्रसंस्करण उद्यम योजना में हिमाचल को उत्कृष्ट राज्य सम्मान, राष्ट्रपति ने किया सम्मानित

Mon, 06 Nov 2023 12:04 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 06 Nov 2023 12:04 PM IST
सार

पीएमएफएमई योजना के तहत देशभर में एक लाख लाभार्थी चयनित हैं, जिनमें से सर्वाधिक 14,907 लाभार्थी हिमाचल से पंजीकृत हैं।

विज्ञापन
Himachal get excellent state award in food processing enterprise scheme
नई दिल्ली में राष्ट्रपति के हाथों सम्मान हासिल करते उद्योग विभाग के निदेशक राकेश प्रजापति। - फोटो : जनसंपर्क विभाग

विस्तार

खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय की ओर से दिल्ली में वैश्विक खाद्य कार्यक्रम के तहत षवर्ल्ड फूड इंडिया प्रोग्राम में हिमाचल को खाद्य प्रसंस्करण उद्यम योजना के लिए उत्कृष्ट राज्य सम्मान मिला है। उद्योग विभाग के निदेशक राकेश प्रजापति ने सम्मान प्राप्त किया। 

विज्ञापन


कार्यक्रम का उद्घाटन 3 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था। उद्घाटन सत्र के दौरान प्रधानमंत्री ने एक लाख से अधिक स्वयं सहायता समूह सदस्यों को राशि जारी की। इस दौरान हिमाचल के 13,427 सदस्यों को भी 50.31 करोड़ की राशि जारी हुई।
विज्ञापन


पीएमएफएमई योजना के तहत देशभर में एक लाख लाभार्थी चयनित हैं, जिनमें से सर्वाधिक 14,907 लाभार्थी हिमाचल से पंजीकृत हैं। योजना के तहत अब तक हिमाचल में 56 करोड़ की राशि स्वीकृत हो चुकी है और 5 करोड़ 76 लाख रुपये जारी भी किए जा चुके हैं। प्रदेश में इस योजना को लागू करने का जिम्मा उद्योग विभाग को सौंपा गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed