हिमाचल दिवस पर मुख्यमंत्री से हर वर्ग को आस, कर सकते हैं ये घोषणाएं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल स्थापना दिवस पर शिमला के रिज मैदान में होने वाले राज्य स्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर जनहित में कई घोषणाएं कर सकते हैं। केंद्रीय कर्मचारियों को मार्च में मिल चुके 2 प्रतिशत महंगाई भत्ता (डीए) राज्य कर्मचारियों को देने का एलान सीएम कर सकते हैं।
इससे सरकार पर लगभग सौ करोड़ का वित्तीय भार पड़ेगा। अनुबंध और आउटसोर्सिंग कर्मचारी भी उनके नियमितीकरण की प्रक्रिया को लेकर सरकार से आस लगाए हुए हैं।
प्रदेश में परंपरा रही है कि राज्य स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री जनहित में कुछ घोषणाएं करते हैं। राज्यत्व दिवस पर भी मुख्यमंत्री ने सरकारी कर्मचारियों को मूल वेतन पर 8 प्रतिशत अंतरिम राहत का तोहफा दिया था।
कर सकते हैं ये एलान
नूरपुर बस हादसे के बाद सरकार इस पशोपेश में रही कि स्थापना दिवस का आयोजन किस तरह से किया जाए। हादसे के बाद सरकार ने कांगड़ा के इंदौरा में प्रस्तावित राज्य स्तरीय समारोह को रद्द कर कार्यक्रम राजधानी शिमला में शिफ्ट किया।
रविवार को शिमला में होने वाले कार्यक्रम में मुख्यमंत्री सरकार के तीन माह के कार्यकाल का लेखा-जोखा रखेंगे। स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर भी सरकार कोई एलान कर सकती है।
वहीं नूरपुर बस हादसे में गिरती बस से छिटक कर खाई में गिरे पांचवीं कक्षा के रणवीर की दिखाई सूझबूझ के लिए हिमाचल गौरव सम्मान का एलान मुख्यमंत्री कर सकते हैं।