फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal: Food to Become More Expensive at Tourism Corporation Hotels Starting April 1; Rates to Rise by This

हिमाचल: पर्यटन निगम के होटलों में 1 अप्रैल से महंगा मिलेगा खाना, इतने फीसदी बढ़ेंगी दरें

Tue, 31 Mar 2026 06:00 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला।
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला। Published by: Krishan Singh Updated Tue, 31 Mar 2026 06:00 AM IST
सार

पर्यटन विकास निगम (एचपीटीडीसी) के होटलों में ठहरने वाले सैलानियों को अब खानपान के लिए अधिक खर्च करना पड़ेगा।

विज्ञापन
Himachal: Food to Become More Expensive at Tourism Corporation Hotels Starting April 1; Rates to Rise by This
एचपीटीडीसी होटल पीटरहाॅफ। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम (एचपीटीडीसी) के होटलों में ठहरने वाले सैलानियों को अब खानपान के लिए अधिक खर्च करना पड़ेगा। निगम ने नए वित्तीय वर्ष की शुरुआत से यानी 1 अप्रैल से खाने-पीने की दरों में 15 से 20 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी करने का फैसला लिया है।

विज्ञापन


निगम के अनुसार बढ़ती लागत और बाजार दरों में उछाल को देखते हुए यह वार्षिक संशोधन किया गया है। नई दरें लागू होने के बाद नाश्ते से लेकर लंच और डिनर तक सभी मेन्यू आइटम महंगे हो जाएंगे। इस फैसले का असर पर्यटन स्थलों धर्मशाला, मैक्लोडगंज, पालमपुर और नूरपुर सहित प्रदेश भर में स्थित निगम के होटलों में देखने को मिलेगा, जहां हर साल बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं।
विज्ञापन


हालांकि, निगम ने स्पष्ट किया है कि फिलहाल कमरे के किराए में कोई बदलाव नहीं किया गया है। यह बढ़ोतरी केवल खानपान सेवाओं तक सीमित रहेगी। धर्मशाला क्षेत्र के एजीएम कैलाश ठाकुर ने बताया कि निगम हर वर्ष अप्रैल में सेवाओं की लागत और बाजार दरों की समीक्षा करता है। इसी प्रक्रिया के तहत इस बार भी दरों में संशोधन किया गया है, जो 1 अप्रैल से प्रभावी होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed