फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal: Fake business worth Rs 100 crore caught in three states, companies opened in names of relatives to s

Himachal: तीन राज्यों में 100 करोड़ का फर्जी कारोबार, टैक्स बचाने के लिए रिश्तेदारों के नाम खोल दीं कंपनियां

Fri, 11 Jul 2025 10:27 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, सोलन
अमर उजाला नेटवर्क, सोलन Published by: Krishan Singh Updated Fri, 11 Jul 2025 10:27 AM IST
सार

 परवाणू स्थित एक करदाता ने रेलवे से फर्जी और धोखाधड़ी वाले लेनदेन का धंधा शुरू किया। संबंधित करदाता ने अपने रिश्तेदारों के नाम पर 5-6 कंपनियां शुरू कीं।

विज्ञापन
Himachal: Fake business worth Rs 100 crore caught in three states, companies opened in names of relatives to s
राज्य कर एवं आबकारी विभाग - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

राज्य कर एवं आबकारी विभाग ने हिमाचल प्रदेश, हरियाणा और जम्मू-कश्मीर में 100 करोड़ रुपये का फर्जी कारोबार पकड़ा है। इसमें परवाणू स्थित एक करदाता ने रेलवे से फर्जी और धोखाधड़ी वाले लेनदेन का धंधा शुरू किया। संबंधित करदाता ने अपने रिश्तेदारों के नाम पर 5-6 कंपनियां शुरू कीं। यहीं से वह लोहा, सीसा, सीमेंट, पेट्रोलियम के बाजार स्क्रैप की मांग वाली वस्तुओं से संबंधित सभी प्रकार के फर्जी बिल तैयार करता रहा।

विज्ञापन


जीएसटी विभाग की ओर से जांच में पता चला कि इस करदाता का कारोबार 100 करोड़ रुपये तक पहुंच गया। प्रारंभिक चरण में पता चला कि इसमें लगभग 30 करदाता भी इसमें शामिल हैं, जिन्होंने इससे फर्जी बिल लिए थे। यह करदाता राज्य जीएसटी राजस्व को चूना लगाने के लिए फर्जी और धोखाधड़ी वाले बिलों की होम डिलीवरी कर रहा था।
विज्ञापन


पता चला कि उक्त करदाता ने परवाणू स्थित एक एकल फर्म से 63.36 करोड़ रुपये का कारोबार किया। जिसकी चंडीगढ़ स्थित केंद्रीय समकक्ष सीजीएसटी विंग की ओर से जांच की जा रही है। करदाता ने हरियाणा और जम्मू-कश्मीर में अपने और अपने रिश्तेदारों के नाम पर जीएसटीआईएन प्राप्त किए और लगभग 100 करोड़ रुपये के लेन-देन अपुष्ट स्रोतों से प्राप्त हुए। उधर, मामले की के ज्वाइंट कमिश्नर जीडी ठाकुर ने की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed