{"_id":"66323fad356ba428780d6b02","slug":"himachal-express-train-will-remain-canceled-till-4th-may-know-the-reason-2024-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal Express Train: यात्रीगण कृपया ध्यान दें, हिमाचल एक्सप्रेस ट्रेन 4 मई तक रद्द रहेगी, जानें वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal Express Train: यात्रीगण कृपया ध्यान दें, हिमाचल एक्सप्रेस ट्रेन 4 मई तक रद्द रहेगी, जानें वजह
Wed, 01 May 2024 06:42 PM IST
अंकेश डोगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Published by: अंकेश डोगरा
Updated Wed, 01 May 2024 06:42 PM IST
सार
हिमाचल एक्सप्रेस ट्रेन चार मई तक रद्द कर दी गई है। रद्द होने का कारण हरियाणा और दिल्ली के पास रेलवे ट्रैक की मरम्मत का होना बताया जा रहा है।
विज्ञापन
ऊना रेलवे स्टेशन।
- फोटो : संवाद
विस्तार
हिमाचल एक्सप्रेस ट्रेन की यात्रा का लाभ अगले तीन दिन तक यात्रियों को नहीं मिलेगा। रेलवे बोर्ड की ओर से इस ट्रेन को चार मई तक रद्द कर दिया गया है। रद्द होने का कारण हरियाणा और दिल्ली के पास रेलवे ट्रैक की मरम्मत का होना बताया जा रहा है। रेलवे बोर्ड की इस सूचना के बाद यात्रियों को अपनी यात्रा के लिए अन्य ट्रेन और विकल्प का सहारा लेना पड़ रहा है। हिमाचल एक्सप्रेस ट्रेन प्रतिदिन रात्रि दौलतपुर चौक से पुरानी दिल्ली जंक्शन रेलवे स्टेशन तक आवागमन करती है, लेकिन बुधवार से ट्रेन को रद्द कर दिया गया है।
विज्ञापन
रेलवे बोर्ड के अधिकारियों की मानें तो जिला के दौलतपुर चौक, अंब अंदौरा और ऊना रेलवे स्टेशन से पुरानी दिल्ली तक जाने वाली इस ट्रेन को एक मई से चार मई तक रद्द किया गया है। दूसरी ओर से पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन से यह ट्रेन तीन मई तक रद्द रहेगी। यह ट्रेन प्रतिदिन ऊना रेलवे स्टेशन से रात्रि 9:53 बजे दिल्ली के लिए चलती है। वापसी में दिल्ली से हर रोज रात्रि 10:50 बजे ऊना के लिए चलती है। ट्रेन अगले रोज 6:40 बजे ऊना पहुंचती है, लेकिन इन चार दिनों में ऊना से दिल्ली के लिए आवागमन करने वाली ट्रेन का लाभ दोनों ओर से आवागमन करने वाले यात्रियों को नहीं मिलेगा।
विज्ञापन
यात्रियों को बस या फिर नई दिल्ली के लिए यहां से चलने वाली वंदे भारत, जनशताब्दी आदि ट्रेनों का लाभ लेना पड़ेगा।रेलवे बोर्ड ने इस संबंध में दौलतपुर चौक, अंब अंदौरा और ऊना रेलवे स्टेशन के अधिकारियों को प्रेषित की है। यहां पर इस ट्रेन की बुकिंग के लिए पहुंचने वाले यात्रियों को अधिकारी ट्रेन के चार मई तक रद्द होने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन