Budget 2024: बजट में क्या मिला, जानिए हिमाचल प्रदेश के उद्यमियों की नजर से
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल का पहला आम बजट पेश किया। वहीं, बजट को हिमाचल के उद्यमियों ने सराहा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बीबीएन के उद्यमियों ने बजट की सराहना की है। उद्योग संघ का कहना है कि बजट में नए भारत का स्पष्ट दृष्टिकोण है। इसमें पर्यावरण संरक्षण और सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने का प्रावधान है। केंद्रीय बजट मांग बढ़ाने वाला है और भारत को आत्मनिर्भर बनाने में मदद करेगा। इस बजट में नई कर व्यवस्था के तहत मानक कटौती को रुपये से बढ़ा दिया है। 50,000 से 75,000 और इनकम टैक्स की अलग-अलग दर के लिए 6 स्लैब बनाए गए हैं। इससे वेतनभोगी वर्ग को राहत मिलेगी और मांग बढ़ेगी।
'स्किल कामगार मिलेंगे'
बजट से युवाओं को लाभ, रोजगार और कौशल के लिए पांच योजनाओं की घोषणा करके इसके लिए दो लाख करोड़ का परिव्यय रखना, 4000 युवाओं को लाभ पहुंचाना, शिक्षा, रोजगार और कौशल के लिए 1.48 लाख करोड़ रुपये आवंटित करने का प्रस्ताव है। इससे रोजगार को बढ़ावा मिलेगा और उद्योगों में भी स्किल कामगार मिलेंगे- राजीव अग्रवाल, अध्यक्ष बीबीएनआईए
'रोजगार को मिलेगा प्रोत्साहन'
ईपीएफओ में नामांकन से रोजगार से जुड़े प्रोत्साहन का प्रावधान और पहली बार काम करने वाले कर्मचारियों को 15,000 रुपये प्रति माह तक की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। पहले जो राशि उद्योग जमा कराते थे, वह अब सरकार जमा कराएगी। इससे रोजगार को प्रोत्साहन मिलेगा- राजेंद्र गुलेरिया, पूर्व अध्यक्ष बीबीएनआईए
'एमएसएमई को मिलेगा बढ़ावा'
एमएसएमई को क्रेडिट सहायता (एसएमए खाता) की गारंटी। मुद्रा ऋण बढ़ा 10 से 20 लाख तक किया है। एमएसएमई को सुविधा देने के लिए खरीदारों के लिए टर्नओवर सीमा को 500 करोड़ से घटाकर 250 करोड़ रुपये किया गया। घरेलू विनिर्माण आपूर्ति शृंखला को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने सौर सेल/मॉड्यूल, गैस और ग्लास विनिर्माण के लिए उपयोग की जाने वाली पूंजी मशीनरी पर शुल्क छूट नहीं बढ़ाने का निर्णय लिया है, जो सराहनीय है। इससे लघु उद्योगों को बढ़ावा मिलेगा- हरबंस पटियाल, प्रदेशाध्यक्ष लघु उद्योग भारती
'रोजगार के अवसर मिलेंगे'
टीडीएस परिभाषा को अपराधमुक्त करने का प्रस्ताव बुनियादी ढांचे के विकास पर सरकार का ध्यान केंद्रित करने से अधिक रोजगार पैदा होगा और उद्योग को समर्थन मिलेगा। रोजगार सृजन से मांग में और वृद्धि होगी। इससे देश के आर्थिक विकास में सुधार होगा। स्किल के लिए एक हजार आईटीआई खुलेंगे। इससे युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे- शैलेष अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष, बीबीएनआईए