{"_id":"60d46e565699cf79d23fc0ca","slug":"himachal-energy-department-recruitment-40-posts-will-be-filled-byhppsc-know-the-last-date-of-application","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल ऊर्जा विभाग में भरे जाएंगे 40 पद, जानें आवेदन की अंतिम तिथि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल ऊर्जा विभाग में भरे जाएंगे 40 पद, जानें आवेदन की अंतिम तिथि
Thu, 24 Jun 2021 05:07 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 24 Jun 2021 05:07 PM IST
सार
पावर ट्रांसमिशन कॉरपोरेशन लिमिटेड में असिस्टेंट इंजीनियर इलेक्ट्रिकल के 20 पद भरे जाएंगे। आयु सीमा 18 से 45 वर्ष निर्धारित की गई है। शैक्षणिक योग्यता के तौर पर इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में डिग्री होना अनिवार्य है।
विज्ञापन
नौकरी(सांकेतिक)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हिमाचल प्रदेश ऊर्जा विभाग में पावर ट्रांसमिशन कॉरपोरेशन में 27 और पावर कॉरपोरेशन में 13 पद भरे जाएंगे। राज्य लोक सेवा आयोग ने विभिन्न श्रेणियों 40 पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तारीख 21 जुलाई रखी गई है। ऑफलाइन आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। पावर ट्रांसमिशन कॉरपोरेशन लिमिटेड में असिस्टेंट इंजीनियर इलेक्ट्रिकल के 20 पद भरे जाएंगे। आयु सीमा 18 से 45 वर्ष निर्धारित की गई है।
विज्ञापन
शैक्षणिक योग्यता के तौर पर इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में डिग्री होना अनिवार्य है। पावर कॉरपोरेशन में असिस्टेंट ऑफिसर एग्जीक्यूटिव ट्रेनी पर्सनल के 2 पद भरे जाएंगे। आयु सीमा 18 से 30 वर्ष निर्धारित की गई है। शैक्षणिक योग्यता के तौर पर एचआर में एमबीए की डिग्री होना अनिवार्य है। पावर कॉरपोरेशन में असिस्टेंट ऑफिसर एग्जीक्यूटिव ट्रेनी फाइनेंस के भी 2 पद भरे जाएंगे। आयु सीमा 18 से 30 वर्ष निर्धारित की गई है। शैक्षणिक योग्यता के तौर पर फाइनेंस में एमबीए या सीए या एमकॉम या आईसीडब्ल्यू की डिग्री होना अनिवार्य है।
विज्ञापन
पावर कॉरपोरेशन में असिस्टेंट ऑफिसर एग्जीक्यूटिव ट्रेनी लॉ का एक पद भरा जाएगा। आयु सीमा 18 से 30 वर्ष निर्धारित की गई है। शैक्षणिक योग्यता के तौर पर लॉ में स्नातक डिग्री और दो वर्ष का अनुभव होना अनिवार्य है। पावर कॉरपोरेशन में असिस्टेंट इंजीनियर एग्जीक्यूटिव ट्रेनी इलेक्ट्रिकल के 8 पद भरे जाएंगे। आयु सीमा 18 से 30 वर्ष निर्धारित की गई है। शैक्षणिक योग्यता के तौर पर इलेक्ट्रिकल में बीटेक या एमटेक डिग्री होना अनिवार्य है। ट्रांसमिशन कॉरपोरेशन में असिस्टेंट इंजीनियर सिविल के सात भरे जाएंगे। आयु सीमा 18 से 45 वर्ष निर्धारित की गई है। शैक्षणिक योग्यता के तौर पर सिविल इंजीनियरिंग में
विज्ञापन
डिग्री होना अनिवार्य है।