{"_id":"5b7d742e42c792463d4acbbc","slug":"himachal-employees-will-get-7-6-percent-interest-on-gpf","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्मचारियों को जीपीएफ पर मिलेगा 7.6 प्रतिशत ब्याज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कर्मचारियों को जीपीएफ पर मिलेगा 7.6 प्रतिशत ब्याज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Updated Thu, 23 Aug 2018 11:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों को इस तिमाही के जीपीएफ पर 7.6 प्रतिशत ब्याज मिलेगा। राज्य सरकार के अतिरिक्त मुख्य सचिव वित्त अनिल खाची ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है। ब्याज की ये नई दरें एक जुलाई से 30 सितंबर 2018 के बीच लागू रहेंगी।
विज्ञापन
केंद्र सरकार ने जुलाई से सितंबर माह की इस वित्तीय वर्ष की दूसरी तिमाही में भी कर्मचारियों के जीपीएफ की दरें पूर्ववत ही रखी हैं। यानी पिछली तिमाही में भी ये दरें 7.6 फीसदी थीं और आगे भी इसी दर से रहेंगी।
विज्ञापन
अगली दरें सितंबर के बाद अक्तूबर महीने से दिसंबर की तीसरी तिमाही की तय होंगी। अतिरिक्त मुख्य सचिव वित्त ने इसकी अधिसूचना जारी करने के बाद इसकी प्रति आगे तमाम प्रशासनिक
विज्ञापन
सचिवों, राज्यपाल के सचिव, विधानसभा सचिव, लोकायुक्त सचिव, प्रधान महालेखाकार, सभी विभागाध्यक्षों, सभी मंडलायुक्तों, सत्र न्यायाधीशों, लोेक सेवा आयोग, कर्मचारी चयन आयोग आदि के सचिवों को भेज दी है।