फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal electricity board declared Junior tmates and junior helper recruitment result

बिजली बोर्ड में 1552 जूनियर टीमेट और हेल्परों को मिली नौकरी, परिणाम घोषित, ऐसे देखें

Fri, 26 Feb 2021 07:42 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 26 Feb 2021 07:42 PM IST
विज्ञापन
himachal electricity board declared Junior tmates and junior helper recruitment result
हिमाचल प्रदेश राज्य बिजली बोर्ड - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल प्रदेश राज्य बिजली बोर्ड में 1552 जूनियर टीमेट और जूनियर हेल्परों को नौकरी मिल गई है। बोर्ड प्रबंधन ने शुक्रवार देर शाम परिणाम घोषित किया। इस भर्ती के लिए जून 2020 में विज्ञापन जारी हुआ था। 4808 उम्मीदवारों के प्रमाण पत्र जांचे गए थे। शुक्रवार को चयन किया गया। 1552 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी गई है। जूनियर टीमेट और जूनियर हेल्परों को 8150 रुपये मासिक वेतन मिलेगा। बोर्ड प्रबंधन ने अपनी वेबसाइट www.hpseb.in पर परिणाम अपलोड कर दिया गया है। बोर्ड के सब स्टेशनों में इन्हें नियुक्ति दी गई है।

विज्ञापन


बिजली बोर्ड के संयुक्त निदेशक लोक संपर्क अनुराग पराशर ने बताया कि यह नियुक्तियां पूरी तरह से भर्ती और पदोन्नति नियमों में हिमाचल प्रदेश सरकार की ओर से अधिसूचित रोस्टर के अनुसार की गई हैं। इन नियुक्तियों से संबंधी विज्ञापन चार जून 2020 को जारी किया गया था। चयन समिति ने पात्र 4808 उम्मीदवारों को प्रमाण पत्र जांच संबंधी प्रक्रिया में शामिल किया गया था। इसमें पूरी तरह मेरिट के आधार पर 1552 उम्मीदवारों को चुना गया है। अनुराग पराशर ने बताया कि परिणाम घोषित करने में पूरी तरह सावधानी बरती गई है, फिर भी किसी तरह की त्रुटि पाए जाने पर समाधान किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed