{"_id":"617811986e14ea28213b204e","slug":"himachal-electricity-bills-will-also-be-deposited-in-ration-depots-department-issued-instructions","type":"story","status":"publish","title_hn":"नई व्यवस्था: राशन के डिपुओं में भी जमा होंगे बिजली के बिल, विभाग ने जारी किए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नई व्यवस्था: राशन के डिपुओं में भी जमा होंगे बिजली के बिल, विभाग ने जारी किए निर्देश
Tue, 26 Oct 2021 08:03 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 26 Oct 2021 08:03 PM IST
सार
डिपो संचालकों की आमदनी में बढ़ोतरी हो सकें इसके चलते यह फैसला लिया गया है। हर डिपो संचालक को प्रति बिजली बिल जमा करवाने पर पांच रुपये तक मिलेंगे। डिपो संचालकों के मोबाइल में बिजली बोर्ड के सॉफ्टवेयर को डाउन लोड किया जाएगा।
विज्ञापन
बिजली बिल(सांकेतिक)
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के सस्ते राशन के डिपुओं में अब बिजली की बिल भी जमा हो सकेंगे। खाद्य आपूर्ति विभाग ने इस बारे में डिपो धारकों को निर्देश जारी कर दिए हैं। इसके लिए एसओपी भी जारी की गई है। इसमें कहा गया है कि डिपो संचालकों का पहला कार्य राशन आवंटन करना रहेगा। बिजली बिल जमा करने की छूट रहेगी।
विज्ञापन
डिपो संचालकों की आमदनी में बढ़ोतरी हो सकें इसके चलते यह फैसला लिया गया है। हर डिपो संचालक को प्रति बिजली बिल जमा करवाने पर पांच रुपये तक मिलेंगे। डिपो संचालकों के मोबाइल में बिजली बोर्ड के सॉफ्टवेयर को डाउन लोड किया जाएगा। इससे वह ऑनलाइन बिजली के बिलों को जमा कर सकें। खाद्य आपूर्ति विभाग के यह आदेश तुरंत प्रभाव से लागू होंगे।
विज्ञापन