{"_id":"6391d31a2cbbf8245d3690c7","slug":"himachal-election-results-2022-solan-seat-results-dhani-ram-shandil-defeated-rajesh-kashyap","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal Election Result: दूसरी बार दामाद पर भारी पड़ गए ससुर, 3858 मतों से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal Election Result: दूसरी बार दामाद पर भारी पड़ गए ससुर, 3858 मतों से हराया
Thu, 08 Dec 2022 05:39 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Thu, 08 Dec 2022 05:39 PM IST
सार
2017 के चुनाव में कर्नल धनीराम शांडिल मात्र 671 वोटों से जीते थे। इस बार वह 3,858 वोटों से जीते हैं।
विज्ञापन
डॉ. राजेश कश्यप, कर्नल धनीराम शांडिल।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सोलन सदर सीट पर फिर से ससुर ने दामाद को मात दे दी है। कांग्रेस प्रत्याशी कर्नल धनीराम शांडिल ने भाजपा के प्रत्याशी और अपने दामाद डॉ. राजेश कश्यप को 3,858 मतों से पराजित कर दिया। हालांकि, इस बार जीत का अंतर पिछले विधानसभा चुनाव के मुकाबले काफी अधिक रहा। 2017 के चुनाव में कर्नल धनीराम शांडिल मात्र 671 वोटों से जीते थे। इस बार वह 3,858 वोटों से जीते हैं। मतगणना की शुरुआत से ही धनीराम शांडिल ने अपनी सीट पर पकड़ मजबूत कर ली और हर राउंड में बढ़त बनाते गए।
विज्ञापन
कुल 10 राउंड में धनीराम शांडिल ने लगातार बढ़त बनाए रखी और अंत में जीत हासिल की। जीतने के बाद उन्होंने मां शूलिनी के मंदिर में शीश नवाया। सोलन सदर सीट प्रदेश की सबसे अधिक हॉट सीट मानी जा रही थी। लगातार दूसरी बार दामाद और ससुर आमने-सामने थे। इस बार इस सीट पर कांटे की टक्कर मानी जा रही थी। अंत में कांग्रेस के नाम जीत रही।
विज्ञापन