फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal election: Political mess ripe in Mandi's Pandoh, rebels can increase BJP's problems

Himachal Election: मंडी के पंडोह में पकी सियासी खिचड़ी, बागी बढ़ा सकते हैं भाजपा की मुश्किलें

Wed, 27 Mar 2024 07:51 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, पंडोह (मंडी)
संवाद न्यूज एजेंसी, पंडोह (मंडी) Published by: Krishan Singh Updated Wed, 27 Mar 2024 07:51 PM IST
सार

2022 के विधानसभा चुनाव में भाजपा से टिकट न मिलने से नाराज रहे पूर्व विधायकों और भाजपा नेताओं ने पंडोह में बैठक कर लोकसभा चुनावों की रणनीति तैयार की। 

विज्ञापन
Himachal election: Political mess ripe in Mandi's Pandoh, rebels can increase BJP's problems
पूर्व विधायकों और भाजपा नेताओं ने पंडोह में की बैठक - फोटो : संवाद

विस्तार

लोकसभा चुनाव को लेकर बुधवार को एक तरफ जहां भाजपा विधायकों ने पूर्व सीएम जयराम ठाकुर की अगुवाई में निकाली रोष रैली में एकजुटता का परिचय दिया। वहीं, 2022 के विधानसभा चुनाव में भाजपा से टिकट न मिलने से नाराज रहे पूर्व विधायकों और भाजपा नेताओं ने पंडोह में बैठक कर लोकसभा चुनावों की रणनीति तैयार की। बैठक द्रंग के पूर्व भाजपा विधायक जवाहर ठाकुर के कहने पर बुलाई गई थी। इसकी अध्यक्षता पूर्व में सरकाघाट से भाजपा विधायक रहे कर्नल इंद्र सिंह ने की। बैठक में किन्नौर से रहे भाजपा के पूर्व विधायक तेजवंत नेगी, आनी से पूर्व विधायक किशोरी लाल, एचपीएमसी के चेयरमैन रहे कुल्लू से राम सिंह, पूर्व सांसद महेश्वर सिंह के बेटे हितेश्वर सिंह, पूर्व प्रदेश सचिव और मीडिया प्रभारी रहे मंडी से प्रवीण शर्मा और सुंदरनगर से पूर्व में मंत्री रहे रूप सिंह ठाकुर के बेटे अभिषेक ठाकुर शामिल हुए।

विज्ञापन

विज्ञापन

 

बता दें कि 2022 में हुए विधानसभा चुनाव में कर्नल इंद्र सिंह और जवाहर ठाकुर को छोड़कर बाकी सभी ने टिकट नहीं मिलने पर निर्दलीय चुनाव लड़ा था। अब सभी की नजरें लोकसभा चुनावों पर टिकी हैं। भाजपा या कांग्रेस में से जो भी दल इन्हें रिझाने में कामयाब हो जाता है, यह अपने समर्थकों सहित उनके साथ जा सकते हैं। दूसरी तरफ देखें तो भाजपा ने कांग्रेस के बागियों को तो शरण दे दी है, लेकिन अपनी ही पार्टी से बागी हुए इन लोगों की तरफ अभी तक कोई ध्यान नहीं दिया है। जानकारी है कि यह बागी मिलकर अपने किसी प्रत्याशी को चुनावी मैदान में उतार सकते हैं। इस बारे में पूर्व विधायक जवाहर ठाकुर बैठक करने की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि भविष्य में क्या करना है, इसे लेकर सभी के साथ विचार-विमर्श किया जा रहा है। चर्चा के बाद ही आगामी निर्णय लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed