{"_id":"636c9e87205b1d2b6911c065","slug":"himachal-election-buses-not-available-for-people-till-13-november","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal Election: जिले में 13 नवंबर तक लोगों को नहीं मिलेंगी परिवहन सेवाएं, जानें वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal Election: जिले में 13 नवंबर तक लोगों को नहीं मिलेंगी परिवहन सेवाएं, जानें वजह
Thu, 10 Nov 2022 12:23 PM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरमौर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरमौर
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Thu, 10 Nov 2022 12:23 PM IST
सार
निगम के नाहन डिपो की ओर से नाहन निर्वाचन क्षेत्र के लिए 20, पांवटा के लिए 13, शिलाई के लिए 20, रेणुकाजी के लिए 25 और पच्छाद के लिए 22 बसें भेजी गई हैं।
विज्ञापन
हिमाचल पथ परिवहन निगम
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में लोगों को वीरवार से 13 नवंबर तक परिवहन निगम की सेवाएं नहीं मिल पाएंगी। 12 नवंबर को होने वाली मतदान प्रक्रिया के लिए पोलिंग पार्टियों को लाने और ले जाने के लिए प्रशासन की मांग पर परिवहन निगम से 100 बसें भेजी हैं। इन बसों के जाने से जिले में 95 फीसदी रूट बंद रहेंगे। इस दौरान लोगों को आवागमन में भारी परेशानी उठानी पड़ेगी।
विज्ञापन
गौरतलब है कि मतदान प्रक्रिया के लिए वीरवार को जिला मुख्यालय नाहन से पोलिंग पार्टियां रवाना होंगी। यह दल बसों के माध्यम से अपने-अपने गंतव्यों तक पहुंचेंगे। 12 नवंबर को मतदान प्रक्रिया संपन्न करवाकर वापस आएंगे। निगम के नाहन डिपो की ओर से नाहन निर्वाचन क्षेत्र के लिए 20, पांवटा के लिए 13, शिलाई के लिए 20, रेणुकाजी के लिए 25 और पच्छाद के लिए 22 बसें भेजी गई हैं।
विज्ञापन
एचआरटीसी के क्षेत्रीय प्रबंधक संजीव बिष्ठ ने बताया कि प्रशासन की ओर से 100 बसें मांगीं गईं हैं। ऐसे में 10 से 13 नवंबर तक जिले में 95 फीसदी रूट बंद रहेंगे। उन्होंने लोगों से सहयोग की अपील करते हुए आवागमन की व्यवस्था अपने स्तर पर करने की अपील की है।
विज्ञापन