फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal election 2022, Union Minister Anurag Thakur statement In Hamirpur Himachal

Hamirpur: अनुराग ठाकुर बोले- कांग्रेस बिन दूल्हे की बरात, कोई भी सीएम बनने के लायक नहीं

Fri, 04 Nov 2022 09:05 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Published by: Krishan Singh Updated Fri, 04 Nov 2022 09:05 PM IST
सार

अनुराग ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस के पास कोई भी नेता मुख्यमंत्री का उम्मीदवार बनाने के लायक नहीं है। उन्होंने कांग्रेस मुख्यमंत्री के चेहरे के लिए एक व्यक्ति के नाम की घोषणा करने की चुनौती दी।

विज्ञापन
himachal election 2022, Union Minister Anurag Thakur statement In Hamirpur Himachal
केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर - फोटो : संवाद

विस्तार

 केंद्रीय सूचना प्रसारण एवं खेल व युवा मामलों के मंत्री अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस को बिन दूल्हे की बरात करार दिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पास कोई भी नेता मुख्यमंत्री का उम्मीदवार बनाने के लायक नहीं है। उन्होंने कांग्रेस मुख्यमंत्री के चेहरे के लिए एक व्यक्ति के नाम की घोषणा करने की चुनौती दी। शुक्रवार को हमीरपुर में आयोजित प्रेस वार्ता में केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कांग्रेस में केंद्र और प्रदेश का नेतृत्व भ्रष्टाचार के आरोपों से घिरा है और आजकल जमानत पर बाहर घूम रहे हैं। उनकी गारंटियों पर जनता विश्वास नहीं करने वाली। अनुराग ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी विकास कार्यों को बढ़ावा देती है। कांग्रेस पार्टी विकास का विरोध करती है। भाजपा सुशासन और विकास के लिए जानी जाती है। केंद्र में जब कांग्रेस की सरकार थी तो उन्होंने हिमाचल से विशेष दर्जा छीन लिया और औद्योगिक पैकेज को 10 साल के बजाय चार साल कर दिया।

विज्ञापन


सरकारी नौकरी और बेरोजगारी भत्ते के नाम पर कांग्रेस ने झूठ की राजनीति की है। उन्होंने कहा कि केजरीवाल चुनावों से पहले ही हिमाचल में अपनी दुकान बंद करके चले गए थे, लेकिन गत दिवस सोलन में आए तो उन्होंने आते ही वह लोगों के सिर फोड़ कर गए हैं। हिमाचल में कभी भी इस तरह से चुनाव नहीं हुए हैं। आम आदमी पार्टी का भंडाफोड़ पंजाब में भी हो गया है। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि राहुल गांधी जो यात्रा कर रहे हैं उसमें भारत के टुकड़े-टुकड़े गैंग के लोग शामिल हैं। आखिर क्या वजह है कि प्रियंका गांधी इस यात्रा में नहीं दिख रही है। क्या भाई ने बहन को याद नहीं किया या फिर वह उनके साथ नहीं चलना चाहती हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed