फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal election 2022, Report summoned from district election officials on complaint against jp Nadda, cm Yo

शिमला: नड्डा, योगी के खिलाफ शिकायत पर जिला चुनाव अधिकारियों से रिपोर्ट तलब

Wed, 09 Nov 2022 09:18 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 09 Nov 2022 09:18 PM IST
सार

जेपी नड्डा और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ शिकायत पर संबंधित जिलों के चुनाव अधिकारियों से रिपोर्ट तलब की गई है। 

विज्ञापन
himachal election 2022, Report summoned from district election officials on complaint against jp Nadda, cm Yo
भारत निर्वाचन आयोग - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

 भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ शिकायत पर संबंधित जिलों के चुनाव अधिकारियों से रिपोर्ट तलब की गई है। कांग्रेस की शिकायत पर निर्वाचन आयोग ने कड़ा संज्ञान लेते हुए जिला चुनाव अधिकारियों को इस संबंध में पत्र भेजा है। प्रदेश कांग्रेस के लीगल विभाग ने भाजपा के दोनों नेताओं के खिलाफ लिखित शिकायत की है कि दोनों नेता चुनाव प्रचार के दौरान अपने भाषणों में उकसाने वाले शब्द इस्तेमाल कर लोगों की भावनाएं को भड़काने का काम कर रहे हैं।

विज्ञापन


भाजपा के दोनों नेताओं के भाषणों में भड़काऊ शब्दों का इस्तेमाल किया जा रहा है। यह सीधे-सीधे चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन है। कांग्रेस नेताओं ने भाजपा नेता जेपी नड्डा और योगी आदित्यनाथ पर चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन करने का आरोप लगाया है। प्रदेश के मुख्य चुनाव अधिकारी मनीष गर्ग ने कहा कि भाजपा प्रदेशाध्यक्ष जेपी नड्डा और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ कांग्रेस के शिकायत पर चुनाव आयोग ने जिला चुनाव अधिकारियों को पत्र भेजकर रिपोेर्ट तलब की है। ये अधिकारी यह भी देखेेंगे कि इन नेताओं के भाषणों से चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन हुआ है या नहीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed