फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   himachal election 2022, Preparations for action on these 21 rebel BJP leaders

Himachal Election: भाजपा से बागी होकर निर्दलीय उतरे इन 21 नेताओं पर कार्रवाई की तैयारी

Mon, 31 Oct 2022 10:44 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 31 Oct 2022 10:44 AM IST
सार

भाजपा से बागी होकर चुनाव मैदान में बतौर निर्दलीय उतरे 21 नेताओं पर पार्टी कार्रवाई करने की तैयारी में है। पार्टी एक-दो दिन में इन्हें छह साल के लिए निष्कासित करने के आदेश कर सकती है।

विज्ञापन
himachal election 2022, Preparations for action on these 21 rebel BJP leaders
भाजपा - फोटो : संवाद

विस्तार

भाजपा से बागी होकर चुनाव मैदान में बतौर निर्दलीय उतरे 21 नेताओं पर पार्टी कार्रवाई करने की तैयारी में है। पार्टी एक-दो दिन में इन्हें छह साल के लिए निष्कासित करने के आदेश कर सकती है। इन नेताओं में बंजार से लड़ रहे महेश्वर सिंह के बेटे हितेश्वर, आनी से विधायक किशोरी लाल सागर, देहरा से विधायक होशियार सिंह, नालागढ़ से पूर्व विधायक केएल ठाकुर, इंदौरा से पूर्व विधायक मनोहर धीमान, किन्नौर से पूर्व विधायक तेजवंत नेगी, फतेहपुर से पूर्व सांसद कृपाल परमार, सुंदरनगर से पूर्व मंत्री रूप सिंह ठाकुर के बेटे अभिषेक ठाकुर, बिलासपुर से सुभाष शर्मा, मंडी से प्रवीण शर्मा और कुल्लू से राम सिंह शामिल हैं। इनके अलावा नाचन से ज्ञान चंद, धर्मशाला से विपिन नैहरिया, अनिल चौधरी, कांगड़ा से कुलभाष चौधरी, मनाली से महेंद्र ठाकुर, बड़सर से संजीव शर्मा, हमीरपुर से नरेश दर्जी, भोरंज से पवन कुमार, रोहडू़ से राजेेंद्र धीरटा और चंबा से इंदिरा कपूर पर कार्रवाई तय है।

विज्ञापन



कांग्रेस से बागी होकर चुनाव मैदान में उतरे छह नेता पार्टी से निष्कासित
कांग्रेस से बगावत कर निर्दलीय चुनाव लड़ रहे विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष गंगूराम मुसाफिर, दो पूर्व विधायक सुभाष मंगलेट और जगजीवन पाल समेत छह नेताओं को पार्टी ने छह साल के लिए निष्कासित कर दिया। रविवार को पार्टी हाईकमान ने इन नेताओं के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई कर ये आदेश जारी किए।  प्रदेश कांग्रेस प्रभारी राजीव शुक्ला की स्वीकृति के बाद पार्टी प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने यह कार्रवाई की है। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गंगू राम मुसाफिर ने पच्छाद से कांग्रेस प्रत्याशी के खिलाफ चुनाव लड़ने को पर्चा भरा है। वहीं, सुलह के पूर्व विधायक जगजीवन पाल, चौपाल के पूर्व विधायक सुभाष मंगलेट, ठियोग से विजय पाल खाची, आनी से परस राम और जयसिंहपुर से सुशील कौल पार्टी प्रत्याशी के खिलाफ निर्दलीय चुनावी मैदान में उतरे हैं। इन सभी को पार्टी ने निष्कासित किया है।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed