फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal election 2022, Pratibha singh said public's emotional relationship with Holly Lodge, CM's decision wi

Himachal Chunav: प्रतिभा सिंह बोलीं- हॉलीलॉज से जनता का भावनात्मक रिश्ता, सीएम का फैसला हाईकमान करेगा

Wed, 30 Nov 2022 09:19 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 30 Nov 2022 09:19 PM IST
सार

मुख्यमंत्री को चुनने के लिए अंतिम फैसला हाईकमान का होगा। उन्होंने कहा कि विधायकों की खरीद-फरोख्त प्रदेश में नहीं चलेगी। हिमाचल का इतिहास इस तरह का नहीं रहा है। पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत वीरभद्र सिंह के समय हमने विधायकों की खरीद-फरोख्त नहीं देखी। 

विज्ञापन
himachal election 2022, Pratibha singh said public's emotional relationship with Holly Lodge, CM's decision wi
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कहा है कि हॉलीलॉज से हिमाचल प्रदेश की जनता का भावनात्मक रिश्ता है। 60 साल तक हमारे परिवार ने देश और प्रदेश की सेवा की है। पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत वीरभद्र सिंह ने जिस तरह से प्रदेश की सेवा की है, पूरे प्रदेश को अपना परिवार माना है। इस तरह कोई और दूसरा नहीं कर सकता। प्रदेश के लोग हॉलीलॉज को लेकर भावुक हैं। समर्थक चाहते हैं कि वीरभद्र सिंह परिवार आगे भी प्रदेश का नेतृत्व करे। यह लोगों की भावना है। समर्थकों की अपनी-अपनी भावनाएं होती हैं। बुधवार को राहुल गांधी की भारत जोड़ों यात्रा में शामिल होकर शिमला लौटी प्रतिभा सिंह ने कहा कि 8 दिसंबर को नतीजे घोषित होने के बाद कांग्रेस के विधायकों की बैठक में दल के नेता को चुना जाएगा।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री को चुनने के लिए अंतिम फैसला हाईकमान का होगा। उन्होंने कहा कि विधायकों की खरीद-फरोख्त प्रदेश में नहीं चलेगी। हिमाचल का इतिहास इस तरह का नहीं रहा है। पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत वीरभद्र सिंह के समय हमने विधायकों की खरीद-फरोख्त नहीं देखी। आगे भी ऐसा नहीं होगा। उन्होंने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से दिल्ली में मुलाकात कर उन्हें चुनाव का फीडबैक दिया है। प्रदेश अध्यक्ष होने के नाते यह उनका कर्तव्य था। कांग्रेस नेताओं के दिल्ली दौरे को लेकर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के बयान पर प्रतिभा सिंह ने पलटवार करने से इंकार किया।
विज्ञापन


राहुल गांधी से बोले विक्रमादित्य : सर वी आर विनिंग द स्टेट
प्रतिभा सिंह ने बताया कि भारत जोड़ो यात्रा के दौरान उन्होंने मध्य प्रदेश में राहुल गांधी से मुलाकात की। इस दौरान राहुल को विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि सर वी आर विनिंग द स्टेट। इस पर राहुल ने कहा कि लैट्स वेट एंड वॉच। प्रतिभा ने कहा कि यात्रा के दौरान बहुत अधिक बातें राहुल से नहीं हो सकीं। वो कई लोगों से इस दौरान मिलते हैं। हमने एक मिनट उन्हें रोककर हिमाचली टोपी पहनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


राहुल गांधी को दिया शपथ ग्रहण में आने का न्योता : विक्रमादित्य
विधायक विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा के दौरान उन्होंने राहुल गांधी के साथ दस किलोमीटर की यात्रा की। इस दौरान प्रदेश विधानसभा चुनाव का फीडबैक दिया। राहुल गांधी चुनाव प्रचार के दौरान हिमाचल नहीं आ सके थे। ऐसे में उन्हें हिमाचल में कांग्रेस की सरकार बनने पर शपथ ग्रहण समारोह में आने का न्योता दिया गया। विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नाम के आगे जल्द ही पूर्व मुख्यमंत्री लगने वाला है। कांग्रेस को 8 दिसंबर को घोषित होने वाले नतीजों में पूर्ण बहुमत मिलेगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed