फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   himachal election 2022, Only women police personnel will be deployed at 142 women booths

हिमाचल विधानसभा चुनाव: 142 महिला बूथों पर महिला पुलिस कर्मी ही होंगी तैनात

Mon, 31 Oct 2022 10:29 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 31 Oct 2022 10:29 AM IST
सार

हिमाचल के कुल 7881 पोलिंग बूथों में हिमाचल के 27 हजार पुलिस जवान और अधिकारी मोर्चा संभालेंगे। अति संवेदनशील और संवेदनशील और कुछ अन्य बूथों पर केंद्रीय अर्धसैनिक बलों के जवानों की भी तैनाती होगी। 

विज्ञापन
himachal election 2022, Only women police personnel will be deployed at 142 women booths
हिमाचल चुनाव 2022 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल विधानसभा चुनाव में 142 महिला बूथों पर सिर्फ महिला पुलिस कर्मचारियों की ही तैनाती होगी। हिमाचल के कुल 7881 पोलिंग बूथों में हिमाचल के 27 हजार पुलिस जवान और अधिकारी मोर्चा संभालेंगे। अति संवेदनशील और संवेदनशील और कुछ अन्य बूथों पर केंद्रीय अर्धसैनिक बलों के जवानों की भी तैनाती होगी। केंद्रीय पुलिस बलों की 25 कंपनियां हिमाचल पहुंच गई है। हर बूथ पर पांच से सात पुलिस जवानों की तैनाती की जा रही है।  हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव के दौरान शांति बनाए रखने और बाहरी राज्यों से प्रतिबंधित शराब और नशीले पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए और कंपनियां बुलाई जानी है।

विज्ञापन


वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में हिमाचल में 65 कंपनियों की सेवाएं ली गई थीं। इस बार विधानसभा चुनाव में 67 कंपनियां बुलाई जानी प्रस्तावित है। एक कंपनी में करीब 100 जवान होते हैं। कुल मिलाकर केंद्रीय पुलिस बल के करीब साढ़े छह हजार जवानों की चुनाव के दौरान सेवाएं ली जानी है। निर्वाचन विभाग की ओर से इन जवानों की तैनाती पड़ोसी राज्यों के साथ लगती हिमाचल की सीमाओं और मतदान केंद्रों पर होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed