{"_id":"6361488477f5f062596d14b4","slug":"himachal-election-2022-manish-tewari-statement-in-banikhet-praised-asha-kumari","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba: इशारों-इशारों में आशा कुमारी को सीएम पद का दावेदार बता गए मनीष तिवारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba: इशारों-इशारों में आशा कुमारी को सीएम पद का दावेदार बता गए मनीष तिवारी
Tue, 01 Nov 2022 09:56 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, बनीखेत/चंबा
संवाद न्यूज एजेंसी, बनीखेत/चंबा
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 01 Nov 2022 09:56 PM IST
सार
डलहौजी पहुंचे पूर्व केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री मनीष तिवारी ने इशारों ही इशारों में आशा कुमारी को मुख्यमंत्री पद का दावेदार बताया।
विज्ञापन
बनीखेत में पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी
- फोटो : संवाद
विस्तार
विधानसभा चुनाव में प्रचार के लिए डलहौजी पहुंचे पूर्व केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री मनीष तिवारी ने इशारों ही इशारों में आशा कुमारी को मुख्यमंत्री पद का दावेदार बताया। बनीखेत में पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि छह बार विधायक रहना कोई आम बात नहीं है। जिसे लोग अपने घर का सदस्य मानते हैं और दिल से स्वीकारते हैं, उसे ही चुनकर भेजते हैं। उन्होंने कहा कि वह भी विधानसभा क्षेत्र में घूम कर देख रहे हैं। कांग्रेस प्रत्याशी का लोग बहुत सम्मान करते हैं। कहा कि डलहौजी विधानसभा क्षेत्र के दूरदराज के इलाके जैसे सलूनी, किहार और लंगेरा को कोई नहीं जानता था लेकिन उन्हें कांग्रेस आशा कुमारी की वजह से पहचान मिली है।
विज्ञापन
क्षेत्र में अथक प्रयासों और मेहनत से ही सड़क,पानी, स्वास्थ्य, शिक्षा और रोजगार की सुविधाएं पहुंचाई हैं। राजघराने से ताल्लुक रखने के बावजूद कांग्रेस आशा बिल्कुल सादा जीवन व्यतीत करती हैं। यही कारण है कि लोगों और पार्टी हाईकमान में उनकी अच्छी पकड़ है। कहा कि कांग्रेस प्रत्याशी अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव बनकर पंजाब आए तो पार्टी ने उनके नेतृत्व में एक के बाद एक कई चुनाव जीते।। इसमें 2017 के विधानसभा चुनाव, निकाय चुनाव, पंचायतों के चुनाव और बाद में 2019 के लोकसभा चुनाव शामिल हैं। उन्होंने कहा कि आशा कुमारी के पंजाब से आने के बाद कांग्रेस पार्टी पंजाब में कोई चुनाव नहीं जीत पाई। उन्होंने लोगों से आग्रह किया है कि वे गलती न दोहराएं जो पंजाब में कांग्रेस नेतृत्व ने की।
विज्ञापन