फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal election 2022, jp nadda statement in fatehpur kangra

Kangra: जेपी नड्डा बोले- विधायक ओ चुनणा, जेड़ा ए ना बोले कि मेरी ऊपर नी चलदी

Thu, 10 Nov 2022 06:57 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 10 Nov 2022 06:57 PM IST
सार

गुरुवार को फतेहपुर के रामलीला मैदान में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए नड्डा ने कहा कि भाजपा देश के समग्र विकास के लिए एक मिशन की तरह काम करती है। दूसरी तरफ कांग्रेस कमीशन के लिए काम करती है।

विज्ञापन
himachal election 2022, jp nadda statement in fatehpur kangra
कांगड़ा में भाजपा अध्यक्ष। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने कहा कि प्रदेश में जयराम ठाकुर के नेतृत्व में पार्टी इस बार रिवाज बदलने जा रही है। ऐसे में ऐसा विधायक चुनिए, जो आपका हर काम करवा सके। पहाड़ी में उन्होंने कहा कि विधायक ओ चुनणा, जेड़ा ए न बोले कि मेरी ऊपर नी चलदी।   नड्डा ने भाजपा कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि वह इस जोश को दो दिन तक होश के साथ बरकरार रखें। वह कांग्रेस को अच्छे से जानते हैं। ये लोग दिन के उजाले में नहीं बल्कि रात के अंधेरे में वोटरों को लालच देने की फिराक में रहते हैं। इसलिए भाजपा कार्यकर्ताओं को दो रातें जागकर पहरा देना होगा और विरोधियों के मंसूबे कामयाब नहीं होने देने हैं।

विज्ञापन


गुरुवार को फतेहपुर के रामलीला मैदान में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए नड्डा ने कहा कि भाजपा देश के समग्र विकास के लिए एक मिशन की तरह काम करती है। दूसरी तरफ कांग्रेस कमीशन के लिए काम करती है। दोनों पार्टियों की कार्यशैली में यही फर्क है। इसे अब पूरा देश समझ चुका है। उन्होंने कहा कि यह चुनाव सिर्फ फतेहपुर या हिमाचल का ही नहीं है। यह देश और प्रदेश के भविष्य का चुनाव है। नड्डा ने कहा कि वह राजनीति को तालियों की गड़गड़ाहट से पहचान लेते हैं। भाजपा ने फतेहपुर की जनता को विधायक पद का नहीं बल्कि एक मंत्री प्रत्याशी दिया है। नड्डा ने केंद्र व प्रदेश सरकार की जनहित में शुरू की गईं योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि जो काम कांग्रेस 70 वर्षों में नहीं कर पाई, वह काम मोदी सरकार ने महज 8 साल में पूरे भी कर दिए हैं। जयराम ठाकुर की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने केंद्र की योजनाओं का विस्तार करते हुए प्रदेशवासियों के लिए और भी सहूलियत प्रदान की है। 

विज्ञापन

ओपीएस बहाली पर सब्जबाग दिखा रही कांग्रेस : गजेंद्र सिंह

कांग्रेस हिमाचल के कर्मचारियों को पुरानी पेंशन बहाली का सब्जबाग दिखा रही है। अगर पुरानी पेंशन देनी ही है तो जिन-जिन राज्यों में कांग्रेस की सरकार है, वहां पर अभी तक इसे बहाल क्यों नहीं किया गया। यह बात केंद्र सरकार के जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह ने वीरवार को धर्मशाला में पत्रकार वार्ता के दौरान कही। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में राजस्थान के मुख्यमंत्री बेरोजगारी और महंगाई पर बड़े-बड़े भाषण दे रहे हैं, जबकि उनके अपने ही प्रदेश में बेरोजगारी और महंगाई चरम पर है।

उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचारी शासन देने में कांग्रेस को महारत हासिल है। कांग्रेस प्रदेश में रिवाज की परंपरा कायम रहने के सहारे है, जबकि भाजपा रिवाज बदलने जा रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा राज में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से जितना मांगा, उन्होंने उससे ज्यादा हिमाचल को दिया है। भाजपा के नेताओं में प्रदेश का विकास करवाने की होड़ लगी रही। उन्होंने आरोप लगाया कि लटकाना, अटकाना व भटकाना कांग्रेस का काम रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed