{"_id":"63764c670e5f48684e28c23d","slug":"himachal-election-2022-hpbose-chairman-replied-in-the-case-of-code-of-conduct-violation-to-education-director","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिलासपुर: आचार संहिता उल्लंघन मामले में स्कूल शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष ने दिया जवाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिलासपुर: आचार संहिता उल्लंघन मामले में स्कूल शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष ने दिया जवाब
Thu, 17 Nov 2022 08:31 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर।
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 17 Nov 2022 08:31 PM IST
सार
स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला के अध्यक्ष ने उच्च शिक्षा निदेशक को भेज दिया है। बोर्ड के अध्यक्ष पर विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी की बैठक में शामिल होने का आरोप है।
विज्ञापन
शिक्षा बोर्ड धर्मशाला के अध्यक्ष डॉ. सुरेश सोनी
- फोटो : संवाद
विस्तार
आदर्श चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन के आरोप में मिले नोटिस का जवाब स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला के अध्यक्ष ने उच्च शिक्षा निदेशक को भेज दिया है। बोर्ड के अध्यक्ष पर विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी की बैठक में शामिल होने का आरोप है। इस मामले में उन्हें उच्च शिक्षा निदेशक की ओर से कारण बताओ नोटिस बुधवार को जारी किया गया था। बोर्ड के अध्यक्ष को दो दिन में जवाब देने को कहा गया था। नोटिस में स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला के अध्यक्ष डॉ. सुरेश सोनी को बताया गया कि शिक्षा विभाग को उनके खिलाफ एक शिकायत मिली है।
विज्ञापन
शिकायत में उन पर राजनीतिक गतिविधियों में शामिल होकर चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन करने का आरोप लगाया गया है। आरोप है कि उन्होंने घुमारवीं विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी राजेंद्र गर्ग के पक्ष में आयोजित एक राजनीतिक बैठक में भाग लिया। एक सरकारी संस्थान से जुड़े होने के नाते यह आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन है। उधर, स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला के अध्यक्ष डॉ. सुरेश सोनी ने बताया कि उन्होंने कारण बताओ नोटिस का जवाब उच्च शिक्षा निदेशक को भेज दिया है।
विज्ञापन