फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   himachal election 2022, hpbose Chairman replied in the case of code of conduct violation to education director

बिलासपुर: आचार संहिता उल्लंघन मामले में स्कूल शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष ने दिया जवाब

Thu, 17 Nov 2022 08:31 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर। Published by: Krishan Singh Updated Thu, 17 Nov 2022 08:31 PM IST
सार

स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला के अध्यक्ष ने उच्च शिक्षा निदेशक को भेज दिया है। बोर्ड के अध्यक्ष पर विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी की बैठक में शामिल होने का आरोप है। 

विज्ञापन
himachal election 2022, hpbose Chairman replied in the case of code of conduct violation to education director
शिक्षा बोर्ड धर्मशाला के अध्यक्ष डॉ. सुरेश सोनी - फोटो : संवाद

विस्तार

आदर्श चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन के आरोप में मिले नोटिस का जवाब स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला के अध्यक्ष ने उच्च शिक्षा निदेशक को भेज दिया है। बोर्ड के अध्यक्ष पर विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी की बैठक में शामिल होने का आरोप है। इस मामले में उन्हें उच्च शिक्षा निदेशक की ओर से कारण बताओ नोटिस बुधवार को जारी किया गया था। बोर्ड के अध्यक्ष को दो दिन में जवाब देने को कहा गया था। नोटिस में स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला के अध्यक्ष डॉ. सुरेश सोनी को बताया गया कि शिक्षा विभाग को उनके खिलाफ एक शिकायत मिली है। 

विज्ञापन


शिकायत में उन पर राजनीतिक गतिविधियों में शामिल होकर चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन करने का आरोप लगाया गया है। आरोप है कि उन्होंने घुमारवीं विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी राजेंद्र गर्ग के पक्ष में आयोजित एक राजनीतिक बैठक में भाग लिया। एक सरकारी संस्थान से जुड़े होने के नाते यह आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन है। उधर, स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला के अध्यक्ष डॉ. सुरेश सोनी ने बताया कि उन्होंने कारण बताओ नोटिस का जवाब उच्च शिक्षा निदेशक को भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed