Fatehpur Assembly Seat: फतेहपुर में कांग्रेस-भाजपा समेत चार दलों के प्रत्याशियों का राजनीतिक भविष्य दांव पर
विधानसभा क्षेत्र फतेहपुर हिमाचल की हॉट सीटों में से एक है। इस विधानसभा क्षेत्र में इस बार आठ प्रत्याशियों ने अपने भाग्य को आजमाने की कोशिश की है। फतेहपुर कांग्रेस का गढ़ रहा है। 2019 में हुए उपचुनावों से लेकर 2017 के विधानसभा चुनावों में कांग्रेस से पूर्व मंत्री स्वर्गीय सुजान सिंह पठानिया ने जीत दर्ज की।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के विधानसभा क्षेत्र फतेहपुर हिमाचल की हॉट सीटों में से एक है। इस विधानसभा क्षेत्र में इस बार आठ प्रत्याशियों ने अपने भाग्य को आजमाने की कोशिश की है। फतेहपुर कांग्रेस का गढ़ रहा है। 2019 में हुए उपचुनावों से लेकर 2017 के विधानसभा चुनावों में कांग्रेस से पूर्व मंत्री स्वर्गीय सुजान सिंह पठानिया ने जीत दर्ज की। इसके बाद 2021 में हुए उपचुनावों में सुजान सिंह पठानिया के पुत्र भवानी सिंह पठानिया ने कांग्रेस से चुनाव लड़कर जीत दर्ज की थी। इस बार भाजपा ने यहां से वन मंत्री राकेश पठानिया को चुनाव मैदान में उतारा, जबकि कांग्रेस ने सूजान सिंह पठानिया के बेटे व मौजूदा विधायक भवानी पठानिया पर दांव खेला।
यहां क्लिक कर देखें अपने चुनाव क्षेत्र के अपडेट
इस बार वन मंत्री राकेश पठानिया के सामने यहां पुराने भाजपाइयों ने चुनौती पेश की। जबकि, कांग्रेस ने अपने गढ़ को सुरक्षित रखने के लिए पूरी ताकत झोंकी। इनमें प्रमुखता से भाजपा प्रत्याशी राकेश पठानिया, भाजपा से बागी कृपाल परमार, कभी भाजपा से सांसद रहे आप उम्मीदवार राजन सुशांत और कांग्रेस प्रत्याशी भवानी पठानिया का राजनीतिक भविष्य दांव पर लगा हुआ है। दिलचस्प यह है कि राजन सुशांत, कृपाल परमार और राकेश पठानिया बेशक अलग अलग चुनाव चिह्नों और दलों से चुनाव लड़ रहे लेकिन, सबकी पृष्ठभूमि भाजपा की है। इसके अलावा अशोक सोमल, विजय कौंडल व संजय शर्मा ने आजाद प्रत्याशी हैं। 8 दिसंबर को साफ हो जाएगा कि जीत का ताज किसके सिर सजता है।
फतेहपुर में पुरुषों की अपेक्षा महिला मतदाता अधिक
फतेहपुर विधानसभा में पौंग बांध जलाशय में स्थित 106 सत कुठेड़ा टापू विशेष रूप से आकर्षण का केंद्र है। विधानसभा क्षेत्र में कुल 88,676 मतदाता हैं। इनमें महिला मतदाताओं की संख्या 43,956 जबकि पुरुष मतदाताओं की संख्या 44,720 है। इस बार 62,852 मतदाताओं ने अपने मत का इस्तेमाल किया। पुरुषों के मुकाबले महिला मतदाताओं की संख्या यहां अधिक रही। 33,245 महिला व 29,607 पुरुष मतदाताओं ने लोकतंत्र के पर्व में वोट के रूप में अपनी आहुति डाली। वोट प्रतिशत 70.88 रहा।
अपनी पसंद की सीट को फॉलो करके पाएं हर अपडेट
अगर आप किसी सीट विशेष के नतीजे में ही दिलचस्पी रखते हैं तो आप उससे जुड़ा अपडेट भी अमर उजाला App और amarujala.com पर पा सकते हैं। इसके लिए आपको उस सीट को फॉलो करना होगा। इसका तरीका बेहद आसान है। आप हमारे App या वेबसाइट के चुनाव पेज पर जाकर चुनाव क्षेत्र चुनें और उसे फॉलो कर लें। चुनाव क्षेत्र फॉलो करते ही आपको उससे जुड़े हर अपडेट नोटिफिकेशन के जरिए मिलते रहेंगे। अपने क्षेत्र को फॉलो करने के लिए इस पेज पर विजिट करें।