फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Himachal election 2022, Congress has laid a new board for the leaders who are angry with the BJP

Himachal Politics: भाजपा से नाराज होने वाले नेताओं के इंतजार में कांग्रेस ने बिछाई नई बिसात, जानें पूरा मामला

Tue, 18 Oct 2022 01:25 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 18 Oct 2022 01:25 PM IST
विज्ञापन
सार
प्रदेश के वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं में अपने-अपने समर्थकों को टिकट दिलाने को लेकर चल रही लड़ाई के बीच अब भाजपाइयों के इंतजार ने कांग्रेस में नया घमासान मचाने की तैयारी कर दी है।
loader
Himachal election 2022, Congress has laid a new board for the leaders who are angry with the BJP
कांग्रेस पार्टी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनावों के लिए टिकटें नहीं मिलने पर भाजपा से नाराज होने वाले नेताओं के लिए कांग्रेस ने नई बिसात बिछा दी है। कांग्रेस के कमजोर प्रत्याशियों वाली सीटों पर भाजपा से आने वालों के लिए पार्टी ने बीते दिनों तय हुए प्रत्याशियों की सूची भी होल्ड कर दी है। प्रदेश के वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं में अपने-अपने समर्थकों को टिकट दिलाने को लेकर चल रही लड़ाई के बीच अब भाजपाइयों के इंतजार ने कांग्रेस में नया घमासान मचाने की तैयारी कर दी है। जिन सीटों पर आम सहमति से कांग्रेस प्रत्याशी तय नहीं कर पा रही है, वहां भाजपा से नाराज होकर आने वाले नेताओं के लिए पलके बिछाई जाने लगी हैं। ऐसे में पार्टी के लिए बीते लंबे समय से संघर्ष रहे नेताओं में असंतोष पनपने लगा है। सोमवार को दिन भर कांग्रेस में शिमला से दिल्ली तक घमासान गरमाया रहा। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने सोमवार को नई दिल्ली में कई वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात की।



कांग्रेस के सूत्रों ने बताया कि शिमला शहर, देहरा, सुलह, इंदौरा, जयसिंहपुर, नूरपुर, मनाली, करसोग और नाचन से प्रत्याशी तय करने को लेकर कोई फैसला नहीं हो पा रहा है। कांगड़ा जिला को लेकर पार्टी के सामने सबसे बड़ी समस्या खड़ी हो गई है। कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव कमेटी ने वर्तमान 20 विधायकों सहित पूर्व विधायकों और वरिष्ठ नेताओं के टिकट बीते दिनों ही तय कर दिए हैं। करीब 40 सीटों से चुनाव लड़ने वालों को फोन पर अपनी तैयारियां भी शुरू करने को कह दिया है। आधिकारिक तौर पर पार्टी इनके नाम जारी करने से अब बच रही है। पार्टी नेताओं का कहना है कि दिल्ली में हो रही भाजपा की बैठकों पर नजर रखी जा रही है। भाजपा से असंतुष्ट नेताओं को भी कांग्रेस टिकट दे सकती है।


युवा होना टिकट के लिए पात्रता नहीं : जगत
कांग्रेस मुख्यालय शिमला में राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए सोमवार को हुए चुनाव में शामिल होने आए विधायक जगत सिंह ने किन्नौर से कांग्रेस टिकट की मांग कर रहे युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नेगी निगम भंडारी पर पलटवार किया। जगत सिंह नेगी ने कहा कि केवल युवा होना टिकट की पात्रता नहीं है। युवा हम भी रहे हैं। युवा कोई भी हो सकता है। युवा काबिल हो और उसकी क्षेत्र में स्वीकार्यता हो तो वो टिकट के लिए लड़ सकते हैं। 

हर्ष महाजन के जाने से नहीं पड़ेगा फर्क : आशा
विधायक आशा कुमारी ने कहा है कि पार्टी के पूर्व कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष हर्ष महाजन के भाजपा में जाने से कांग्रेस को कोई फर्क नहीं पड़ेगा। महाजन ने बीते 15 साल से चुनाव नहीं लड़ा है। इस तरह के लोगों के पार्टी छोड़ने से पार्टी को कोई नुकसान नहीं होगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा की नीतियों से जनता तंग है। प्रदेश सरकार पांच वर्षों में ऐसा कोई भी काम नहीं कर सकी। जिसके आधार पर जनता उन्हें दोबारा वोट दे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed