फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal Election 2022: Churah Assembly Seat Profile and History

Churah Assembly Seat: चुराह में 10 साल से भाजपा का कब्जा, कांग्रेस के लिए चुनौती

Tue, 29 Nov 2022 04:13 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा
संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा Published by: Krishan Singh Updated Tue, 29 Nov 2022 04:13 PM IST
सार

कांग्रेस पार्टी को इस चुनाव में जहां भाजपा का तिलिस्म टूटने की उम्मीद है, वहीं भाजपा इस सीट से जीत की हैट्रिक लगाने की आस में है। कुल मिलाकर चुराह में इस बार कांग्रेस और भाजपा के बीच की मुकाबला रोचक माना जा रहा है।

विज्ञापन
Himachal Election 2022: Churah Assembly Seat Profile and History
हंसराज, यशवंत सिंह खन्ना। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के चुराह विधानसभा क्षेत्र से इस बार कांग्रेस पार्टी ने स्थानीय युवा को ही प्रत्याशी के तौर पर चुनाव में उतारा है। कांग्रेस पार्टी को इस चुनाव में जहां भाजपा का तिलिस्म टूटने की उम्मीद है, वहीं भाजपा इस सीट से जीत की हैट्रिक लगाने की आस में है। कुल मिलाकर चुराह में इस बार कांग्रेस और भाजपा के बीच की मुकाबला रोचक माना जा रहा है। भारतीय जनता पार्टी ने चुराह से हंसराज, कांग्रेस पार्टी ने युवा चेहरे यशवत सिंह खन्ना और आम आदमी पार्टी की ओर से नंद कुमार जरयाल चुनावी मैदान में हैं। जीत का सेहरा किसके सिर सजेगा, इसका फैसला 8 दिसंबर को होगा। 

विज्ञापन


यहां क्लिक कर देखें अपने चुनाव क्षेत्र के अपडेट
विज्ञापन


गौरतलब है कि पहली बार भाजपा की टिकट से हंसराज ने 2012 में विधानसभा चुनाव लड़ा और कांग्रेस के उम्मीदवार और लगातार दो बार के विधायक सुरेंद्र कुमार भारद्वाज को 2,211 वोट से पराजित किया।  वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने हंसराज पर फिर भरोसा जताया। वहीं, कांग्रेस पार्टी से एक बार की हार के बाद दोबारा सुरेंद्र कुमार भारद्वाज को प्रत्याशी बनाया, लेकिन हंसराज ने 4,944 वोट से सुरेंद्र कुमार भारद्वाज को पराजित करके इस सीट पर विजय हासिल की। इस बार हंसराज फिर मैदान में हैं, लेकिन कांग्रेस ने युवा चेहरे पर दांव खेला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चुराह में 2017 के मुकाबले इस बार 2.48 प्रतिशत अधिक हुआ मतदान
चुराह विधानसभा क्षेत्र में इस चुनाव में 78.29 प्रतिशत मतदान हुआ। इसमें 61,348 मतदाताओं में से 30,253 पुरुष और 31, 095 महिला मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। वहीं, वर्ष 2017 में 75.81 फीसदी मतदान हुआ था। वर्ष 2017 के मुकाबले वर्ष 2022 में चुराह विधानसभा सीट पर 2.48 फीसदी अधिक मतदान हुआ है। 

अपनी पसंद की सीट को फॉलो करके पाएं हर अपडेट 
अगर आप किसी सीट विशेष के नतीजे में ही दिलचस्पी रखते हैं तो आप उससे जुड़ा अपडेट भी अमर उजाला App और amarujala.com पर पा सकते हैं। इसके लिए आपको उस सीट को फॉलो करना होगा। इसका तरीका बेहद आसान है। आप हमारे App या वेबसाइट के चुनाव पेज पर जाकर चुनाव क्षेत्र चुनें और उसे फॉलो कर लें। चुनाव क्षेत्र फॉलो करते ही आपको उससे जुड़े हर अपडेट नोटिफिकेशन के जरिए मिलते रहेंगे। अपने क्षेत्र को फॉलो करने के लिए इस पेज पर विजिट करें।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed