फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   himachal election 2022, BJP released the list of 40 star campaigners for the assembly elections, PM Modi, Amit

BJP Star Campaigners: विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने जारी की पीएम मोदी सहित 40 स्टार प्रचारकों की सूची

Fri, 21 Oct 2022 09:45 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 21 Oct 2022 09:45 PM IST
सार

विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय मंत्री अमित शाह, राजनाथ सिंह, स्मृति इरानी,ज्योतिरादित्य सिंधिया सहित 40 नेताओं को स्टार प्रचारक बनाया है। 

विज्ञापन
himachal election 2022, BJP released the list of 40 star campaigners for the assembly elections, PM Modi, Amit
पीएम नरेंद्र मोदी। - फोटो : Twitter@BJP4India

विस्तार

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय मंत्री अमित शाह, राजनाथ सिंह, स्मृति इरानी,ज्योतिरादित्य सिंधिया सहित 40 नेताओं को स्टार प्रचारक बनाया है। इसमे मनोज तिवारी, संबित पात्रा और दुष्यंत कुमार गौतम भी शामिल हैं। भाजपा हाईकमान ने शुक्रवार के पार्टी के स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है।

विज्ञापन


इस सूची के अनुसार केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, बीएल संतोष, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप, पूर्व मुख्यमंत्री  प्रेम कुमार धूमल, पूर्व मुख्य मंत्री शांता कुमार, भाजपा के वरिष्ठ नेता भूपेंद्र यादव, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, बीके सिंह, हरदीप पुरी, शिवराज सिंह चौहान, मनोहर लाल खट्टर, पुष्कर सिंह धामी, सौदान सिंह, अविनाश राय खन्ना, मंगल पांडेय, तेजस्वी सूर्या, वनीत श्रीनिवासन, देवेंद्र सिंह राणा, संजय टंडन, किश्न कपूर, इंदु गोस्वामी, सिकंदर कुमार, पवन राणा, महेंद्र सिंह ठाकुर, राजीव बिंदल, रश्मिधर सूद, हर्ष महाजन, पवन काजल और सरदार संदीप सिंह को भी स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल किया गया है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Himachal Election: करोड़ों के मालिक हैं विधानसभा चुनाव में उतरे प्रत्याशी, जानें किसकी कितनी संपत्ति
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा में अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं होगी : कश्यप
 भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप ने कहा कि पार्टी में अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि केंद्रीय नेतृत्व से बातचीत के उपरांत निर्णय लिया गया है कि यदि पार्टी का कोई भी कार्यकर्ता या पदाधिकारी विधानसभा चुनाव में पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी के विरुद्ध निर्दलीय चुनाव लड़ता है या पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त पाया जाता है तो उसके खिलाफ सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। भाजपा एक अनुशासित राजनीतिक दल है और ऐसे में किसी भी स्तर पर अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं होगी।

उन्होंने कहा कि पार्टी का किसी भी स्तर का नेता, पदाधिकारी या कार्यकर्ता क्यों न हो, यदि चुनावों में अनुशासनहीनता करते हुए पाया जाता है तो 6 वर्ष से पूर्व उसे किसी भी परिस्थिति में पार्टी में वापस नहीं लिया जाएगा और न ही पार्टी उसके नाम पर विचार करेगी। इसलिए सभी कार्यकर्ता पुरी एकजुटता के साथ पार्टी प्रत्याशियों के लिए काम करें और हिमाचल में रिवाज बदलने और भाजपा की सरकार पुन: बनाने में अपना निर्णायक योगदान दें।


यहां क्लिक कर देखें पूरी लिस्ट

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed