फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   himachal election 2022, candidates are the owners of crores, know whose Movable and Immovable Properties

Himachal Election: करोड़ों के मालिक हैं विधानसभा चुनाव में उतरे प्रत्याशी, जानें किसकी कितनी संपत्ति

Fri, 21 Oct 2022 08:54 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क,शिमला/मनाली/कांगड़ा
अमर उजाला नेटवर्क,शिमला/मनाली/कांगड़ा Published by: Krishan Singh Updated Fri, 21 Oct 2022 08:54 PM IST
सार

प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए विभिन्न राजनीतिक दलों की ओर से घोषित प्रत्याशी करोड़ों रुपये की चल-अचल संपत्ति के मालिक हैं। 

विज्ञापन
himachal election 2022, candidates are the owners of crores, know whose Movable and Immovable Properties
भाजपा प्रत्याशी गोविंद ठाकुर व कांग्रेस प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए विभिन्न राजनीतिक दलों की ओर से घोषित प्रत्याशी करोड़ों रुपये की चल-अचल संपत्ति के मालिक हैं। शुक्रवार को नामांकन पत्र के साथ दिए गए शपथपत्र मेंप्रत्याशियों ने यह जानकारी दी है। मनाली विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी गोविंद ठाकुर 4,28,99,558 रुपये की संपत्ति के मालिक हैं। उनकी आय में प्रति वर्ष पांच लाख से अधिक की बढ़ोतरी हुई है। गोविंद ठाकुर के पास एक लाख जबकि उनकी धर्मपत्नी रजनी ठाकुर के पास 36,200 रुपये नतद हैं। गोविंद ठाकुर के पास 2,50,000 का सोना है जबकि उनकी धर्म पत्नी रजनी ठाकुर के पास 15 लाख के आभूषण है। गोविंद ठाकुर के पास 26 लाख के दो वाहन हैं जबकि उनकी पत्नी के पास 10,65,013 रुपये का एक वाहन है। शुक्रवार को दिए शपथ पत्र में उन्होंने इसका उल्लेख किया है। 

विज्ञापन


विक्रमादित्य  के पास 96.97 करोड़ रुपये की चल-अचल संपत्ति
शिमला ग्रामीण से विधायक विक्रमादित्य सिंह के पास करीब 96.97 करोड़ रुपये की चल-अचल संपत्ति है। इसमें दो लाख रुपये नगदी के अलावा सोने, चांदी के गहने, वाहन, एलआईसी और बैंक में सेविंग के तौर पर 6.97 करोड़ की संपत्ति भी शामिल हैं। 
विज्ञापन


अरबपति हैं रघुवीर बाली
 पूर्व मंत्री जीएस बाली के पुत्र और नगरोटा विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के प्रत्याशी रघुवीर सिंह बाली करोड़ों की चल-अचल संपत्ति के मालिक हैं। आरएस बाली के पास 13 करोड़ रुपये चल संपत्ति है, जबकि अचल में 98 करोड़ रुपयों की संपत्ति दर्ज है। इसके अलावा उनके पास 180 ग्राम सोना और 1300 ग्राम चांदी है। छह करोड़ रुपये से ज्यादा का ऋण भी है। वहीं दूसरी ओर उनकी पत्नी के पास भी करोड़ों रुपये की चल व अचल संपत्ति है। रघुवीर सिंह बाली पर विभिन्न पुलिस थानों में कुछ मामले भी दर्ज हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आशीष बुटेल के पास थार, फॉर्च्यूनर, इनोवा सहित 27 करोड़ से अधिक संपत्ति
 विधानसभा क्षेत्र पालमुपर से कांग्रेस प्रत्याशी आशीष बुटेल के पास 69,19,157 रुपये की चल संपत्ति और 27.2 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति है। उनके पास थार, फॉर्च्यूनर, इनोवा और दो स्कूटी हैं। उन्होंने बीए और बीकॉम की पढ़ाई की है। उनके नाम 7.64 करोड़ रुपये की देनदारी भी है।



भारद्वाज 1.62 करोड़ संपत्ति के मालिक 
कसुम्पटी क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी एवं शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज करीब 1.62 करोड़ की संपत्ति है। इनमें 62 लाख रुपये बैंक खाते में जमा राशि, गहने आदि की कीमत शामिल है। 

अनिरुद्ध सिंह भी करोड़ों के मालिक
कसुम्पटी से कांग्रेस प्रत्याशी एवं वर्तमान विधायक अनिरुद्ध सिंह भी करोड़ों रुपये की संपत्ति के मालिक हैं। इनके पास करीब दो किलो सोना, 20 किलो चांदी और जमीन समेत करीब 7.46 करोड़ की संपत्ति है। हालांकि, देनदारी भी करीब 6 करोड़ से ज्यादा है।

जनारथा 4 करोड़, संजय 1.45 करोड़ के मालिक
शिमला शहरी से कांग्रेस प्रत्याशी हरीश जनारथा के पास छह गाड़ियां हैं। गहने, बैंक राशि, जमीन समेत कुल साढ़े चार करोड़ रुपये की संपत्ति के मालिक हैं। शिमला शहरी सीट से भाजपा प्रत्याशी संजय सूद भी करीब 1.45 करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं।

14 करोड़ से अधिक की संपत्ति के मालिक हैं अजय महाजन
 विधानसभा क्षेत्र नूूरपुर से कांग्रेस प्रत्याशी अजय महाजन के नाम 14,19,64,781  करोड़ रुपये की संपत्ति है। उनके पास तीन गाड़ियां इनोवा, फॉरच्यूनर और इसूजू और उनकी पत्नी के पास महिंद्रा बोलेरो गाड़ी है। अजय महाजन के नाम 1,47,55,794 करोड़ रुपये की देनदारी भी है। अजय महाजन ने स्नातक तक की पढ़ाई पूरी की है।

Trending Videos

1.64 करोड़ की चल-अचल संपत्ति के मालिक हैं धवाला

himachal election 2022, candidates are the owners of crores, know whose Movable and Immovable Properties
भाजपा के उम्मीदवार रमेश धवाला - फोटो : अमर उजाला

पूर्व मंत्री एवं भाजपा की टिकट पर देहरा से चुनाव लड़ रहे भाजपा के उम्मीदवार रमेश धवाला 1.64 करोड़ रुपये की चल-अचल संपत्ति के मालिक हैं। धवाला के पास अपने नाम 88.54 लाख की संपत्ति सहित करीब दो लाख का 40 ग्राम सोना है। वहीं एक कार भी उनके नाम पंजीकृत है। इसके अलावा उनके नाम 57 लाख रुपये की अचल संपत्ति है। वहीं पत्नी के नाम 4.55 लाख रुपये की चल संपत्ति सहित करीब ढाई लाख का 50 ग्राम सोना है। वहीं धवाला के नाम 2 लाख की देनदारी भी है।

5.97 करोड़ की चल-अचल संपत्ति के मालिक हैं होशियार सिंह
देहरागोपीपुर (कांगड़ा)। देहरा विधानसभा क्षेत्र के विधायक होशियार सिंह करीब 5.97 करोड़ की चल-अचल संपत्ति के मालिक हैं। उनके पास कुल चल संपत्ति 2.78 करोड़ रुपये है। इसमें होशियार के नाम 1.66 करोड़, जबकि पत्नी के नाम 34.21 लाख रुपये की संपत्ति दर्ज है। इसके अलावा होशियार की अचल संपत्ति का मूल्य 2.96 करोड़ है। इसमें होशियार के नाम 1.79 करोड़ और पत्नी के नाम 1.17 करोड़ की संपत्ति दर्ज है। वहीं होशियार के नाम से एक कार पंजीकृत होने के साथ करीब 17 लाख रुपये का 369.22 ग्राम सोना, जबकि पत्नी के नाम 17.20 लाख रुपये का 374 ग्राम सोना है। वहीं होशियार के नाम 74 लाख और पत्नी के नाम 50 लाख की देनदारी भी दर्ज है।

सरवीण और केवल पठानिया

शाहपुर में भाजपा की प्रत्याशी सरवीण चौधरी और कांग्रेस प्रत्याशी केवल सिंह पठानिया करोड़ों के मालिक हैं। सरवीण चौधरी के पास 45,61,022 रुपये और उनके पति के पास 35,92,437 रुपये की चल संपत्ति है। सरवीण के पास 33 लाख 13 हजार रुपये के आभूषण भी हैं। उनके पति के पास तीन लाख की चेन और अंगूठियां हैं। सरवीण के पास इस समय 92 हजार रुपये कैश और उनके पति के पास 25 हजार की नकदी है। सरवीण के पास 88,62,348 रुपये  और उनके पति के पास चार करोड़ 11 लाख, 21 हजार 539 रुपये की अचल संपत्ति है।

सरवीण ने विधानसभा से घर के निर्माण के 50 लाख रुपये का लोन ले रखा है। जबकि पति की 35 लाख रुपये देनदारी है। वहीं कांग्रेस नेता केवल सिंह पठानिया के पास 24,86,815 रुपये और 37,62,112 रुपये की चल संपत्ति है। जबकि पठानिया के पास दो करोड़ 43 लाख 90 हजार 800 रुपये और उनकी पत्नी के पास दो लाख रुपये की अचल संपत्ति है। पठानिया को अभी तक साढ़े दस लाख रुपये की देनदारी भी है।

1.40 करोड़ की सपंति है विधायक राकेश के पास

 विधायक राकेश जम्वाल की सालाना आय 2017-18 के मुकाबले बढ़कर 22.31 लाख हो गई है। 2017 में उनके पास कुल 1,77,85,829 चल संपत्ति और 85 लाख की अचल संपत्ति थी। राकेश जम्वाल के पास पिछले चुनावों में 20 हजार नकद था जो अब बढ़कर 50 हजार रुपये हुआ है। उनके विभिन्न बैंक खातों में एक करोड़ 5 लाख की राशि जमा है। पत्नी के खातों में करीब ढाई लाख की राशि है। उनके पास ढाई लाख की कीमत का सोना और पत्नी के पास 10 लाख की कीमत के स्वर्ण आभूषण हैं। राकेश जम्वाल के पास कुल 1.40 करोड़ और पत्नी के पास 19, 06,792 की चल संपत्ति है। इसमें दो वाहन भी शामिल हैं। इसके अतिरिक्त करीब 2.13 करोड़ की अचल संपत्ति है। उन पर करीब 44.71 लाख की देनदारी है। 

किशोरी लाल
कांग्रेस के पूर्व विधायक किशोरी लाल के विभिन्न बैंकों और अन्य सोसायटी आदि में एक करोड़ 19 लाख 51 हजार और 874 रुपये जमा हैं। किशोरी लाल के पास 15 कमरों का मकान है और 5 लाख 71 हजार रुपये की देनदारियां हैं। इसी प्रकार किशोरी लाल के पास तीन करोड़ रुपये की चल व अचल संपत्ति है। उनके पास एक लाख 10 हजार रुपये के गहने और पत्नी के पास चार लाख के सोने के गहने हैं। उनके पास 23 लाख के करीब दो गाड़ियां हैं। इसी प्रकार मुल्क राज प्रेमी के पास 59 लाख 56 हजार रुपये जमा है। उनके पास तीन लाख 50 हजार और पत्नी मीरा के पास पांच लाख के गहने हैं। इसके अतिरिक्त चार लाख के गहने बेटियों के नाम हैं। प्रेमी के 27 लाख 33 हजार रुपये के विभिन्न लोन हैं। वहीं दूसरी ओर निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन भरने वाले तिलक राज तीन करोड़ 70 लाख की चल व अचल संपत्ति के मालिक हैं तथा 39 लाख रुपये का लोन है। इसके अतिरिक्त 22 लाख 5 हजार 973 रुपए बैंकों में जमा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed